करवा चौथ के साथ मांगी जीवनसाथी की सलामती

0

हमारे हिन्दू रीती रिवाज में करवा चौथ का बहुत महत्त्व हे , इस दिन सुहागिनें और सगाई हो चुकी लडकिया अपने जीवनसाथी के लिए व्रत रखती हे , और अपने जीवन साथी की सफलता , सलामती की प्रार्थना करती हे , करवा चौथ भारत के राजस्थान के साथ पंजाब , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से मनाया जाता हे , यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है ,यहाँ व्रत सुबह सूर्योदय के पहले करीब सुबह ४ बजे शुरू होकर , रात चंद्रमा के दर्शन के बाद पूर्ण होता हे , सुहागिने , सुबह से रात तक भूखी प्यासी रह कर अपने सुहाग की सलामती की दुआ करती हे और व्रत चंद्रमा के दर्शन के बाद पति की पूजा करके व्रत पूरा करती हे ,

करवा चौथ की कथा

पति की सलामती के लिए व्रत रख कर इस दिन एक कथा पड़ी जाती हे , धार्मिक किताबों के मुताबिक शाकप्रस्थपुर वेद धर्मा ब्राह्मन की विवाहिता पुत्री वीरवती ने करवा चोथ का व्रत किया था , नियमनुसार उसे चंद्रोदय के बाद व्रत पूरा कर भोजन करना था ,लेकिन उसे भूख नहीं सही गयी और व्याकुल होगई उसके भाइयों से उसकी यह हालत देखि नहीं गयी और उन्होंने पीपल की आड़ में आतिश बाजी का प्रकाश फैला कर चंद्रोदय दिखा दिया और वीरवती को भोजन करादिया , परिणाम यह हुआ के उसका पति उसी वक़्त अद्रश्य हो गया , अधीर वीरवती ने बारह महीने तक हर चतुर्थी को व्रत रखा और करवा चोथ के दिन उसकी तपस्या से वीरवती का पति फिर से प्राप्त हुआ ,

खौफ के साए में शहर,जिम्मेदार कौन ???

2

झीलों का शहर उदयपुर दुनिया में अपनी खूबसूरती के कारण खासी पहचान बना चुका है। हर शख्स के जहन में उदयपुर का नाम आते ही एक सुकून का अहसास होता है। लेकिन इन दिनों इस शहर को किसी कि नजर लग गई। शासन में बैठे लोग मिलकर इसकी छवि को बर्बाद करने में लगे हुए है। क्या मिडिया,क्या पुलिस और क्या अधिकारी। माहौल देखकर तो एक शेर याद आ जाता है

 

‘‘बर्बादे गुलिस्तां करने को जब एक ही उल्लू काफी था

हर शाख पर उल्लू बैठे हैं हाल ए गुलिस्तां क्या होगा।’’

हर कोई शहर में खौफ फेलाने का काम दिल खोलकर कर रहा है। आलम ये हो गया है कि चाय की थड़ियों पर चुस्कियां लेेते, पान की दूकानों पर धुंआ उड़ाते समय लोगों के चेहरांे पर दिखता डर पूरी कहानी बयां कर देता है कि उदयपुर में गुण्डाराज आ गया। सभी ने मिलकर एक हार्ड कोर क्रिमिनिल को इतना प्रसिद्धि दे दी की शहर के बच्चे बच्चे की जुबान पर उसी के चर्चे हैं। भूमाफियाओं के हौंसले बुलंद हो गए है और छोटे व्यापारियों से लेकर बडे बिल्डरों तक की नींद उड़ गई है। रात दिन जहन में यही सवाल रहता है कि हम कस पर भरोसा करें,जिम्मेदार तो खुद ही अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं।

 गुनहगार कौन ????

 सोहराबुद्दीन और तुलसी एनकाउन्टर में सीबीआई के एक मात्र गवाह सिलवेस्टर की इन दिनों शहर में खूब चर्चा हो रही है। पुलिस की कैद से फरार होने के बाद महज 26 घण्टों में पुनः गिरफ्तारी के बीच के बयानों में अभी तक ये पुष्टि नहीं हो सकी है कि आखिर सत्यता क्या है। पुलिस जो कहती है वह मिडिया में आ जाता है और जनता तक पहंुच जाता है। काम को बेहतर दिखाने के लिए मिडियाकर्मी भी मिर्च मसाला डालकर इस पूरे घटनाक्रम को भयात्मक बनाने में लगे हुए है। कभी एक आईस्क्रीम व्यवसायी,मंत्री के रिष्तेदार और सिलवेस्टर के दोस्तों के उपर कहानी गढ़ दी जाती है तो कभी एक प्रोपर्टी डीलर में खौफ पैदा करने के लिए कहानी में पेच डाल दिए जाते है। करोड़ों की जमीन को हथियाने के लिए साजिष पहले रची गई थी या अब रची जा रही है ये समझ पाना कठिन हो गया है।

पिछले आठ दिनों से पूरा शहर खौफ के साए मे जी रहा है। टीवी पर नजर जाती है तो सिलवेस्टर को देखने और उसके बारे में सुनने की लालसा रहती है,सुबह उठते ही अखबार में उसी की खबर तलाषना जारी हो जाता है। आखिर ऐसा क्या हो रहा है……….

 सिलवेस्टर है कौन !!!!

लगभग 30 वर्षीय दीपू डेनियल उर्फ सिलवेस्टर। साढे पांच फूट की लम्बाई और ठीक-ठाक कद काठी। हमीद लाला के हत्याकाण्ड में शामिल होने से अपराध जगत में जाना जाने लगा, इसके बाद सोहराबुद्दीन और तुलसी एनकाउन्टर मामले में सीबीआई का एकमात्र गवाह होने से सुर्खियों में आया, गुजरात जैल में किसी अपराध की सजा काट रहा था। इससे ज्यादा ऐसे अपराधी की और पहचान बताने का तुक समझ नहीं आता। लेकिन हाल ही में सिलवेस्टर के नाम का इतना हव्वा बना दिया गया है कि हर कोई उससे डरने लग जाए। ऐसा क्यो हो रहा है इस पर विचार करना जरूरी है और हमें भी अपने दायरों को समझने की जरूरत है। किसी को खुषी नहीं दे सके तो कोई गम नहीं, लेकिन उसकी शान्ति छीनने का अधिकार भी नहीं रखते।

 सवाल जो चर्चा में है – 

-क्या सिर्फ गुजरात पुलिस ही दोषी है या……?

 -26 घण्टों के घटनाक्रम में किसकी बात पर विष्वास किया जाए……?

 -जमीन हथियाने की साजिष पहले रची गई या……..?

 -सिलवेस्टर के नाम से उदयपुर में नई गैंग की तैयारी तो नहीं ?

-शहर के उद्योगपतियों, बिल्डरों सहित व्यापारियों में खौफ फेलाने का फॉर्मूला तो नहीं ?

रिपोर्ट – मनु राव ( इन न्यूज़ , संपादक)

हैयर स्टाइलिंग के लिए वर्ल्ड टूर

0

उदयपुर,१५ अक्टूबर 2011 को प्रभात स्पा सैलून एंड इंस्टीट्युट के डायरेक्टर अशोक पालीवाल हैयर ड्रेसिंग के अंतराष्ट्रीय शो मेट्रिक्स वर्ल्ड टूर 2011 के लिए अन्तालिया (टर्की) के लिए रवाना होंगे |

16.17,18, अक्टूबर को दुनिया के खुबसूरत शहर अन्तालिया ,टर्की में १० देशों के जाने मने हैयर स्टायलिश शामिल होंगे , तथा हैयर स्टाइलिंग की तकनिकी के विषय में विचार विमर्श करेगे ,लगातार तीनो दिन विश्व विख्यात हैयर एक्सपर्ट अपनी इजाद की गयी स्टाइल की जानकारी देगे , मि.एरोल डगलस , जो की आर्टिस्टिक गुरु के रूप में जाने जाते हे , मि. जिमी स्टीवन्स जो ब्रिटिश हैयर ड्रेसिंग ड्रीम ट्रीम ऑफ़ द ईयर है , तथा मि. पाऊल फाल्ट्रिक , कमर्शियल ट्रेंड व् ग्लोबल हैयर ड्रेसिंग टेक्निक के बारे में तिन दिनों तक प्रशिक्षण देगे |

 

कटारिया के जन्म दिन पर वृक्षा रोपण

0

उदयपुर,। नानेश सेवा संस्थान की ओर से नगर विधाय· गुलाबचंद कटारिया का 68वें जन्म दिवस पर न्यू भूपालपुरा में सौ फीट रोड पर 68 वृक्षों का रोपण किया गया। गुरुवार को होटल रॉयल इन में नानेश सेवा संस्थान के आयोजित वृक्षारोपण समारोह में बोलते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं नगर विधाय· गुलाबचंद ·टारिया ने कहा कि संस्थान सबसे बड़े सेवा के संकल्प का बेड़ा हाथ में उठाये हुए है। आर्थिक रूप से कमजोर नई पीढ़ी को शिक्षित करना सबसे बड़ी सेवा है। इस दायित्व को संस्था बखूबी निभा रही है। इससे पूर्व संस्थान को अध्यक्ष पूर्व पार्षद नानालाल वया ने शब्दों द्वारा स्वागत किया। संरक्षक अमरसिंह सांखला ने संस्थान कि गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह में मौजूद सभी गणमान्य सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर कटारिया को जनम दिन कि शुभकामनाएं दी। संस्थान अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियेां ने 68 किलोग्राम फूलों का हार, पगड़ी, शॉल एवं उपरणा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। समारोह में अतिथि पूर्व कुलपति बी.आर. चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, प्रदेश प्रतिनिधि मांगीलाल जोशी एवं संस्थान के वरिष्ठ संरक्षक शंकरलाल वया मंचासीन थे। समारोह का संचालन संजय खाब्या ने किया। इस अवसर पर राजसमंद के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशक· रांका, चित्तौड़ सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष चन्द्रभानसिंह सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पहार, तस्वीर एवं शॉल उपरणे से ·टारिया का स्वागत किया।

दीपावली-दशहरा झ-मेला 2011

0

  रिपोर्ट – मनु राव ( इन न्यूज़ , संपादक)      

 

                 प्रशासन-परिषद की प्रतिष्ठा का सवाल !!!!

 उदयपुर। नगर परिषद द्वारा आयोजित किए जाने वाले सालाना मेले में इस बार कई अड़चने पैदा हो रही है। परिषद और प्रशासन  के बीच वाक युद्ध लगातार जारी है। पत्राचार के जरिए फरमान जारी किए जा रहें है। लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। मेले के लिए परिषद द्वारा बनाई गई हाई पावर कमेटी ने अन्तिम निर्णय लेते हुए इतिश्री कर ली है,लेकिन प्रशासन  की ओर से अभी तक खुली स्वीकृति नहीं मिलने से असमंझस की स्थिति बनी हुई है।

इधरलाखों रूपए खर्च कर बुलाए जाने वाले कलाकारों की प्रस्तुतियों को रात 10 बजे बाद नहीं चलाने का आदेष भी परिषद के लिए चुनौती बन गया है।

                                                     मेला कैसे बना झमेला ???

प्रशासन चाहता था कि मेला टाउन हॉल की बजाए  गाँधी ग्राउण्ड,बी.एन या एम बी ग्राउण्ड में आयोजित किया जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था नहीं बिगड़े। जिला कलेक्टर साहब की ये सलाह सभापति और पार्षदों को नगवार गुजरी और सभी चल दिए कलेक्टर साहब के पास, एक साथ कई लोगों को अपने चैम्बर में घुसता देख वे गुस्सा गए और सभापति को छोड़ सभी को बाहर निकाल दिया। कलेक्टर साहब का बर्ताव देख जनप्रतिनिधियों को शर्मिंदगी महसूस हुई बाद में सभापति महोदया भी आ गई और सभी परिषद आ गए और ठान ली की मेला तो टाउन हॉल में ही होगा। इस पर प्रशासन  की ओर से तुगलकी फरमान जारी कर दिए गए,जिसमें मेले की सुरक्षा व्यवस्था,कितने मेलार्थी एक दिन में आएंगे,कितनी एम्बूलेंस होगी, आपात स्थिति में निबटने के सवालों जैसी एक लम्बी फेरिस्त उस फरमान में थी। परिषद इसका जवाब देती इससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार 10 बजे तक ही लाउड स्पीकर बजाने का आदेष प्रषासन की ओर से परिषद को सौंप दिया गया। बहरहाल प्रशासन  अपनी जगह अड़ा हुआ है, और परिषद अपनी जगह,लेकिन दोनों की प्रतिष्ठा के झगडे़ को देखते हुए जनता को तो मेले से पहले ही मनोरंजन हो रहा है।

                                 सुप्रीम कोर्ट का आदेष इस बार ही याद क्यों आया !!!

रात दस बजे लाउड स्पीकर नहीं बजाने का आदेष प्रशासन  को मेले के दौरान ही क्यों याद आ रहा है। क्या इससे पहले उदयपुर में 10 बजे बाद कोई लाउड स्पीकर नहीं बजाए गए। हम याद दिलाना चाहते है कि यूथ फेस्टिवल के दौरान तो 12 बजे तक समारोह चलते रहे और शायद पूरा प्रषासनिक अमला सपरिवार उसमें मौजूद था। उस समय आदेष याद नहीं क्यों नहीं आया। इतना ही नहीं राजमहल,जगमंदिर,सहित शहर की कई पांच सितारा होटलों में तो अलसुबह तक लाउड स्पीकर बजते रहते है और क्षेत्र की जनता की नींद हराम हो जाती है,इन पर आदेष लागू क्यों नहीं होता। बात सीधी है यहां भी बात जनता की आ जाती है और प्रषासन को जनता से कोई रसूखात नहीं है,वो तो सिर्फ रसूखदारों के लिए ही काम करता है।

पहले निबटे अन्दर का झमेला !!!!!

 इधर फ्रांस दौरे से लौटी नगर नायक रजनी को भी हाई पावर कमेटी की बैठक में समिति अध्यक्षों की खूब खरी खोटी सुननी पड़ी,सभी का आरोप था कि जब सभी निर्णय खुद ही करने थे तो कमेटिया बनाने की क्या जरूरत थी। बैठक में मीडिया का प्रवेश तो निषेद्ध था, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि इस बैठक में पारस सिंघवी ने रजनी डांगी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले ही पाण्डाल का ठेका कैसे दे दिया गया और वह भी 12 लाख रूपए में अगर वो होते तो जनता को करीब 2 लाख रूपया बच सकता,इधर अर्चना शर्मा,विजय आहूजा, मोहम्मद अयूब ने भी अपने-अपने स्तर पर नाराजगी जताई।

 गुटबाजी भी बनेगी अड़चन ???

मेले के दौरान एक दूसरे को नीचा दिखाने का  खेल होने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। धड़े में बंटे पार्षद इस सोच विचार में लगे है कि मैले के दौरान ऐसा क्या करें कि मनोरंजन भी हो जाए और प्रतिद्वंदी की फजीती भी हो जाए। यहां भी ताराचंद जैन और गुलाब चन्द कटारिया गुट अपना वजूद दिखाने का पूरा प्रयास कर रहा है। इधर कांग्रेस का हाल तो इससे भी बदत्तर है। प्रतिपक्ष का नेता बनने की लालसा ने इन पार्षदों को एक दूजे का दुश्मन बना दिया है,यहीं कारण है कि इन दिनों ये सत्ता पक्ष का विरोध कम और अपने ही पार्षदों की खिंचाई करने का काम ज्यादा कर रहे हैं। ऐसे हालातों में मेले में ये सब लोग अपने कर्तव्यों की पालना कैसे करेंगे ये भी सोचने का विषय है।

पार्षदों में हुई हाथापाई

0

उदयपुर दशहरा , दीपावली मेला आयोजन की हाई पावर कमेटी की बैठक के बाद किसी बात को लेकर निर्माण समिति अध्यक्ष और वार्ड 9 के पार्षद गंगा राम तेली के बिच विवाद होगया बात ज्यादा बड़ने पर हाथापाई की नोबत तक आगई , लेकिन मोजूद अन्य पार्षदों ने बिच बचाव कर मामले को शांत किया , सूत्रों के अनुसार, नियमानुसार हर वार्ड में परिषद् निर्माण समिति कमेटी क्रमवार दोरा करने निकलती हे मंगलवार को वार्ड 9 में टीम नहीं पहुचने पर कनिष्ठ अभियंता गिरीश जोशी से पूछने पर उन्होंने निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह सक्तावत से संपर्क करने को कहा , सक्तावत से बात करने पर , सक्तावत ने कहा की पहले वाले वार्ड में समय ज्यादा होजाने पर अगले दिन दोरा होगा इसी बात को लेकर दोनों में आपस में झड़प होगई

पहली बार रोटरी मेला तीन दिन तक

0

उदयपुर , रोटरी क्लब द्वारा हर साल लगाया जाने वाला रोटरी मेला इस साल तीन दिन तक चलेगा , क्लब के इतिहास में यह पहली बार हो रहा हे की मेला तीन दिन तक चलेगा , रोटरी मेला-२०११ इस बार १४ – १६ अक्टूबर तक चलेगा , और यह बी.एन . कोलेज ग्राउंड में होगा , प्रवेश निशुल्क रहेगा , मेला इस बार भी पारिवारिक और संस्कृति और मनोरंजन से भरपूर होगा ,मेला चेयरमेन शुशील बतिया ने बताया की इस बार भी ३० रूपये का रेफल टिकिट रखा हे , और इससे प्राप्त आय से इस वर्ष स्थायी सेवा कार्यों में किया जायेगा , मेला लग भग ९० हज़ार वर्ग फिट में आयोजित किया जायेगा और करीब एक लाख लोगो के आने की उम्मीद है

भारत में सवा करोड़ लोग अन्धेपन से पीड़ित

0

 

हर साल मनाये जाने वाले विश्व द्रष्टि दिवस की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब विश्व में अन्धे पन से पीड़ित 4 करोड़ से जयादा लोगों को राहत मिलेगी अकेले भारत में ही सवा करोड़ पीड़ित हे और सबसे बड़ी बात तो ये की एक करोड़ लोग ग्रामीण है जिन्हें ये रोग हे .

अलख नयन मंदिर और विज़न 2020 द राईट टू साईट इंडिया संसथान के सयुंक्त तत्वाधान में विश्व द्रष्टि दिवस की दो दिवसी कार्यशाला आज से शुरू हो गई ,

अगर इस रोग को दूर करने के प्रयास नहीं किये गए तो 2020 तक रोगियों की संख्या डेड़ करोड़ हो जाएगी,और इसी को रोकने के लिए प्रति वर्ष विश्व द्रष्टि का आयोजन होता हे , इस का मुख्य उद्देश्य विश्व में बदती अन्धता को रोकना हे ,

अलख नयन मंदिर की कार्यकारी ट्रस्टी श्रीमती डॉ. लक्ष्मी झाला ने बताया की भारत विश्व स्वास्थ संगठन का एक सदस्य होने के नाते अपने देश में अन्धता से पीड़ित लोगो की संख्या कम करने के लिए बराबर प्रयास रत है .

और उन्होंने बताया की अलख नयन मंदिर द्वारा विश्व द्रष्टि दिवस १२ और १३ अक्टूबर को विज़न २०२० द राईट टू साईट इंडिया संसथान के साथ मिलकर उदयपुर में आयोजित किये जा रहे दो दिवसीय अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य देश में अन्धता का निवारण करना है ,

परिषद् की नीलामी में चली . धमकी , गुंडागर्दी और दादागिरी

0

उदयपुर। बोली दाताओं को धमकाना, डराना व पुल बनाना वैसे तो नीलामी को निरस्त करने के लिए काफी है लेकीन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बुधवार 12 अक्टूबर को नगर परिषद् में राजस्व समिति अध्यक्ष अर्चना शर्मा, राजस्व अधिकरी एमएल सामर के सामने प्रभावशाली लोगों ने खुलकर दादागिरी की| नगर परिषद् में राजस्व अधिकरी द्वारा जब चेतक मुख्य डाक घर में सामने नगर परिषद् की बनी तीन दुकानों की बोली शुरू हुई तो कुछ असामाजिक तत्वों और प्रभावशाली लोगों ने खुलकर गुंडागर्दी और दादागिरी की |

आज दिन में नगर परिषद् की इन तीनो दुकानों की बोली लगनी थी, जिसके शुरू होने के पहले ही इन दिनों नगर परिषद् में सक्रिय हुए कुछ भू माफिया और दादा किस्म के लोगों ने आपस में गुट बना कर बोली लगाने का फैसला किया, इसी दौरान बोली लगाने क लिए पहुचे विशाल अग्रवाल को भी इस गुट में शामिल करने की मंशा से बहार बुलाया गया लेकिन विशाल अग्रवाल बाहर नहीं गया और उसने अपने हिसाब से स्वतंत्र बोली लगानी शुरू की, जब इन दादाओं ने बात बिगड़ते देखी तो वे खुल कर दादागिरी पर उतर आये और विशाल अग्रवाल को बोली नहीं लगाने की चेतावनी देते हुए कहा की अगर उसने ऊँची बोली लगायी तो हाथ पांव तोड़ने की धमकी दी, धमकी क बाद भी जब विशाल अग्रवाल अपनी बात पर अड़ा रहा तो दोबारा उसे धमकाते हुए कहा की उसकी बोली सफल भी हुई तो तुझे दुकान नहीं खोलने देंगे| लेकिन विशाल अपनी बात पर अडिग रहे और धमकी देने वालो की नहीं चल पाई, बाद में रेट उचित नहीं होने पर बोली निरस्त कर दी गयी|

परीक्षा सम्बंधित जानकारियां अब sms और e-mail के ज़रिये

0

उदयपुर.सुखाड़िया विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के 1.20 लाख विद्यार्थी परीक्षा संबंधी तमाम जानकारी आसानी से जान सकेंगे। सुविवि ये सूचना विद्यार्थियों को मोबाइल एसएमएस व ई मेल के जरिये उपलब्ध कराएगा। इस सुविधा के लिए सुविवि ने एम गवर्नेंस पॉलिसी लागू की है।

पहले चरण में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत भरे जा रहे फार्म से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं ही जाएंगी। अगले वर्ष से शुरू होने वाले दूसरे चरण के दौरान अन्य गतिविधियों और सामान्य सूचनाओं का आदान प्रदान भी मैसेज के माध्यम से ही होगा। प्रभारी डॉ. वेणु गोपालन ने बताया कि छात्रों की सहूलियत के लिए कॉल सेंटर की शुरुआत भी कर दी गई है।

छात्र छात्राओं को महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न जानकारियां आसानी से मिल जाए, इसके लिए यह पॉलिसी लागू की गई है।

1.20 लाख मोबाइल नंबर का स्टोरेज :

एम गवर्नेंस के लिए 1.20 लाख विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर का स्टोरेज किया गया है। डॉ. वेणु गोपालन ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान ही इन विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ले ली गई थी। जिन पर सूचनाएं भेजी जाएंगी। इसी कारण पहले चरण में भी ऑनलाइन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी जानकारियों का आदान प्रदान किया जाएगा।

यह जानकारियां मिलेगी

डॉ. वेणु गोपालन ने बताया कि पहले चरण के तहत ऑनलाइन आवेदन में पाई गई खामियों की जानकारी, रोल नंबर आबंटन, प्रवेश कार्ड की सूचना, टाइम टेबल और परीक्षा के एक दिन पहले रिमाइंडर मैसेज की भी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया है। इसके अतिरिक्त विवि एवं महाविद्यालय की अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। बताया गया कि अगले वर्ष से सामान्य सूचनाओं को भी मैसेज के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा।