कांग्रेस की समीक्षा बैठक स्थल विवादों के घेरे में

उक्त स्थल पर आयोजनो की न्यायालय से हे रोक

छात्र संघ का विरोध

उदयपुर, चार मार्च को यहां आयोजित कांग्रेस की समीक्षा बैठक सभा स्थल को लेकर विवादो में घिरती जा रही है। ओरियन्टल पैलेस रिसोर्ट में होने वाली इस बैठक का सुखाडिया विश्वविद्यालय केन्द्रीय छात्र संघ की ओर से भी विरोध किया जा रहा है।

उल्लेखनिय है कि चार मार्च को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी चन्द्रभान की अध्यक्षता में संभाग की समीक्षा बेठक ओरियन्टल पैलेस में आयोजित होने जा रही है। जबकि ओरियन्टल पैलेस की वाटिकाओं का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और यहां पर कोई भी कार्यक्रम होने पर रोक लगी हुई है।

सुखाडिया विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पंकज बोराणा ने बताया कि सभा स्थल विवादित है ओर कोई भी सभा होना अनुचित है। मामला न्यायाल में विचाराधीन होने के बावजूद सत्ताधारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मंत्री, विधायक, सांसद सहित अन्य कई पदाधिकारी अगर यहां कोई आयोजन करते है तो इसका प*ायदा रिसोर्ट मालिक उठायेगा। बोराणा ने बताया कि हमें सूत्रों से जानकारी मिली की सभा स्थल कांग्रेस को पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी विवादित स्थल को लेकर हडकंप मचा हुआ है ओर कोई विवाद हो इससे पहले सभा स्थल बदलने पर भी विचार किया जा रहा है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने सभा स्थल के रूप में किसान भवन का नाम सुझाया है। लेकिन आलाकमान से कोई निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन बढते विरोध के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता हे। पंकज बोराणा का कहना है कि कांग्रेस नेता स्वयं देख ले उनका पता है कि यह शिक्षण संस्था की जगह है और विवादित स्थल है। अगर वहां बेठक होती तो यह सरकारी जमीन पर कब्ज करने जैसा होगा जिसका छात्र संघ पूरजोर विरोध करेगा।

 

एनवक्त बदल दिया परीक्षा केन्द्र

रिपोर्ट – अब्दुल लतीफ़

सुविवि संघटक महाविद्यालय एम.बी. कॉलेज के वाणिज्य संकाय द्वितीय वर्ष कोस्ट विषय की परीक्षा

बढी परीक्षार्थियों की संख्या के कारण हुआ ऐसा

२० से २५ मिनट देरी से पहुंचे परीक्षार्थी

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया अतिरिक्त समय

Exam-Clip-Artउदयपुर, शुक्रवार से शुरू हुई सुखाडिया विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों में परीक्षाओं के दूसरे दिन शनिवार को एम.बी. कॉलेज में वाणिज्य संकाय के द्वितीय वर्ष के विषय का पर्चा देने आए विद्यार्थियों का परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने का हवाला देते हुए आखिरी समय में परीक्षा सेंटर ही बदल दिया गया। जिससे परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा। कुछ विद्यार्थी तो कॉलेज प्रशासन की इस लापरवाही के कारण परीक्षा में देरी से शामिल हो पाए जिस कारण उनका पर्चा भी पूरा हल नहीं हो पाया।

सुखाडिया विश्वविद्यालय के संघटक वाणिज्य महाविद्यालय में आज वाणिज्य संकाय के द्वितीय वर्ष कोस्ट विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा समय ११.०० से २ बजे था। अपने परीक्षा-पत्र में लिखे परीक्षा सेन्टर के आधार पर जब विद्यार्थी एम.बी. कॉलेज पहुंचे तो कॉलेज प्रशासन द्वारा उनका सेन्टर निम्बार्क महाविद्यालय होने की जानकारी मिली। इस पर कई विद्यार्थी आपाधापी में इधर-उधर दौडने लगे और निम्बार्क महाविद्यालय के लिए अन्य छात्रों से जानकारी ली।

परीक्षा में शामिल हुए छात्रों ने बताया कि कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ। परीक्षार्थियों ने बताया कि हमारे परीक्षा-पत्र में हमारा सेन्टर एम.बी. कॉलेज लिखा हुआ था परन्तु जब हम एम.बी. कॉलेज पहुंचे तो उन्हें उनका सेन्टर निम्बार्क महाविद्यालय बताया गया। इस पर कई परीक्षार्थी जो कि बाहर से परीक्षा देने आए थे उन्हें परीक्षा सेन्टर की जानकारी नहीं होने के कारण वे कई देर तक दूसरे विद्यार्थियों ने परीक्षा सेंटर के बारे में पूछते रहे। कई विद्यार्थी परीक्षा सेंटरों पर करीब २० से २५ मिनट देरी से पहुंचे। विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के बावजूद भी उन्हें अतिरित्त* समय नहीं दिया गया जिसके कारण कई विद्यार्थी अपना पूरा पर्चा भी हल नहीं कर पाए। विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा इस प्रकार की रवैये के कारण उनके भविष्य के साथ खिलवा$ड किया गया।

परीक्षार्थियों ने बताया कि कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कॉलेज में ही परीक्षा देने की व्यवस्था की गई परन्तु परीक्षार्थियों की संख्या में इजाप*ा होने के कारण एनवत्त* पर प्राइवेट विद्यार्थियों का सेन्टर बदलकर निम्बार्क महाविद्यालय कर दिया गया।

इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि तकनीकी कारणों के कारण आखिरी समय में सेंटर को बदला गया। हालांकि विद्यार्थियों को समय रहते बता दिया गया था। जो विद्यार्थी परीक्षा में देरी से शामिल हुए उन्हें अतिरित्त* समय भी दिया गया।

 

अचल सम्पत्ति पर विक्रय प्रतिफल के बजाय रजिस्ट्रार द्वारा निर्धारित मूल्य पर लगेगा टेक्स

budget-01उदयपुर, चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट निर्मल सिंघवी ने कहा कि कल केन्द्रीय वित्त मंत्री पी.चिदम्बरम द्वारा वर्ष २०१३-१४ के लिए लोकसभा में पेश किये गये आम बजट में कहा कि अचल सम्पत्ति पर विक्रय प्रतिफल के बजाय रजिस्ट्रार द्वारा उस सम्पत्ति के सन्दर्भ में किए गये निर्धारित मूल्य पर आयकर लगेगा।

वे आज रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में आम बजट-२०१३,सेवाकर एंव केन्द्रीय उत्पाद कर पर आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए बोल रहे थे। उन्होनें कहा कि बजट से आम लोगों को काफी राहत की उम्मीद थी लेकिन वित्त मंत्री ने देश की वास्तविक स्थिति को देखते हुए एक यर्थाथवादी बजट पेश किया। बजट में राजकोषिय घाटा ५.२ से घटकर ४.८ प्रतिशत पर पूर्वानुमानित किया गया वह एक सही आंकलन रहा। वित्त मंत्री ने इस बजट के जरिए देश के घाटे को नियंत्रित करन के साथ-साथ विकास को भी महत्व दिया है।

सिंघवी ने प्रत्यक्ष करो में बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि गैर कृषि उच्च सम्पत्ति पर क्रेता को १ जून २०१३ से प्रतिफल का एक प्रतिशत कर कटौती करनी होगी। इसके साथ ही अचल सम्पत्ति के क्रेता व्यापारी के पास स्टॉक होने पर भी उसे वास्तविक विक्रय प्रतिफल के बजाय रजिस्ट्रार द्वारा उस सम्पत्ति के सन्दर्भ में किए गये निर्धारित मूल्य पर आयकर लगेगा। इसके साथ ही क्रेता को सब रजिस्ट्रार द्वारा निर्धारित मूल्य वास्तविक प्रतिफल के अधिक होने पर दोनों के अन्तर पर यह कर चुकाना होगा।

सिंघवी ने बताया कि वित्त मंत्री ने आयकर स्लेब व कर दरों में कोई बदलाव नहीं किया है एंव पंाच लाख तक की आय पर दो हजार रूपयें की छूट अपर्याप्त है। प्रथम मकान पर ब्याज की छूट हेतु २५ लाख तक के लॉन पर एक लाख की छूट हेतु चालीस लाख तक की लागत के मकान ही पात्र होंगे। उन्होनें बताया कि महिलाओं, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास,कौशल विकास, सर्वशिक्षा अभियान, इन्प्र*ास्ट्रक्चर हेतु बजट में अच्छे प्रावधान किये गये है और इनका समय पर क्रियान्वयन होने पर यह लाभकारी सिद्घ होंगे।

इस अवसर पर केन्द्रीय उत्पाद कर एंव सेवा कर के सन्दर्भ में बोलते हुए चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट केशव मालू ने बताया कि मार्बल पर उत्पाद शुल्क को दोगुना कर दिया गया है जिससे प्रतिवर्ग मीटर ३० रूपयें उपभोक्ता को अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। इससे स्थानीय मार्बल उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पडेगा। सर्विस टेक्स के अन्तर्गत ‘स्वैच्छिक पालना स्कीम‘ में १ अक्टूबर २००७ में जिन्होनें सर्विस टेक्स एंव रिटर्न नहीं भरा है यदि अब भी वे रिटर्न एंव सर्विस टेक्स भर देंगे तो उन्हें देय टेक्स पर शास्ति एंव ब्याज नहीं देना होगा। मालू ने उत्पाद एंव आयात शुल्क मे हुए परिवर्तनों की विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

मृतक उदयपुर कृषि मण्डी में मैसर्स लालजी संस पर नौकरी करता

शव सडक किनारे फैका

2013-03-02-581उदयपुर, जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर शव को सडक के किनारे नाली में फैंक दिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध किया। मौके पर गए उच्चाधिकारियों की समझाइश पर मामला निपटा था। यह युवक उदयपुर से शुक्रवार दोपहर को लापता हुआ था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह पुलिस को सूचना मिली थाना क्षेत्र के सलूम्बर -भीण्डर बाइपास पर एक युवक का शव नाली में पडा हुआ और शव के उपर बाइक पडी है। इस सूचना पर मौके पर जाब्ता पहुंचा और मृतक के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त माधुसिंह (४०) पुत्र कानसिंह निवासी गुडेल के रूप में हुई। मृतक भाजपा का कार्यकर्ता भी था। परिजनों ने बताया कि मृतक माधुसिंह उदयपुर कृषि मण्डी में स्थित मैसर्स लालजी संस पर नौकरी करता था।

मृतक माधुसिंह शुक्रवार को अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए गया था। रजिस्ट्री कार्यालय में किसी कारणवश रजिस्ट्री नहीं होने के 2013-03-02-591कारण सोमवार को फिर से रजिस्ट्री करवाने का निर्णय लिया था। मृतक ने इस बारे में शुक्रवार को फोन कर अपने परिजनों को बताया था। परिजनों के अनुसार माधुसिंह कृषि मण्डी पहुंचने तक फोन पर परिजनों से सम्पर्क में था। दोपहर करीब १ बजे बाद माधुसिंह का फोन बंद हो गया, जो शाम तक नहीं चला। रात्रि को करीब ९ बजे तक परिजनों ने माधुसिंह का इंतजार किया, परन्तु माधुसिंह के नहीं आने पर परिजन उदयपुर आए और हिरणमगरी थाने में एक गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट ले ली थी।

इधर मृतक के भाजपा कार्यकर्ता होने की सूचना पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा सोहनसिंह चौहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष केसरसिंह चौहान, हिम्मतसिंह तंवर सहित सैंकडों भाजपाई मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड गए। मौके पर डिप्टी सलूम्बर, उपखण्ड अधिकारी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुधीर जोशी भी पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपाईयों से समझाईश की और आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र पकडने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक समझाईश के बाद मामला निपटा। पुलिस ने उचित जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया। साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर के पीछे से खून बह रहा है। जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि मृतक के सिर पर किसी ने सरिए या लाठियों से कई वार किए है।

2013-03-02-592

पत्नी से परेशान होकर पति ने करली आत्महत्या

शादी के बाद पत्नी एक ही दिन उसके साथ रही

झूठे मुकदमें में फसाने का आरोप

suicide-1उदयपुर, शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में पत्नी से परेशान एक विकलांग पति ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सरकारी कर्मचारी है और शादी करने के बाद उसकी पत्नी एक ही दिन उसके साथ रही थी, इसके बाद से ही वह अपने पीहर में रह रही थी। मृतक की ओर लिखे गए सुसाइड नोट में मृतक ने ससुराल पक्ष पर झूठे मुकदमें नहीं फंसाने के एवज में 5 लाख रूपए की मांग करने का आरोप लगाया है

पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक (३२) पुत्र रतनलाल यादव निवासी यादव कॉलोनी की शादी अप्रैल २०१२ में दुर्गा पुत्री नरोत्तम यादव निवासी नाथद्वारा के साथ हुई थी। अशोक बिजली विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत था। शादी के बाद मात्र एक दिन ही दुर्गा अपने ससुराल में रही थी। इसके बाद पुन: अपने परिजनों के साथ नाथद्वारा की ओर चली गई थी और सारे गहने अपने साथ लेकर गई थी। जिसके बाद से ही वह पुन: ससुराल नहीं आई। कई बार अशोक यादव अपनी पत्नी को लेने के लिए भी गया परन्तु दुर्गा ने आने से इंकार कर दिया। इसके बाद अशोक ने अपने स्तर पर पता लगाया तो सामने आया आरोपिया पहले से शादी-शुदा है। इस घटना के बाद से ही उसने आरोपिया से सम्पर्क करना बंद कर दिया।

इधर दुर्गा अपने पिता नरोत्तम यादव, माता शांतिदेवी और एक बिचौलिए किशोर जो अध्यापक है के माध्यम से बार-बार फोन कर अशोक को धमकाने लगी और झूठे मुकदमें नहीं फंसाने के लिए 5 लाख रूपए की मांग करने लगी। अशोक को कभी फोन दुर्गा तो कभी बिचौलिया किशोर करता था। परिजनों के अनुसार इसको लेकर अशोक काफी परेशान रहने लगा। इसी दौरान अशोक ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया, परन्तु पुलिस की ओर से भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। मृतक ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्यवाही के लिए न्यायालय में भी परिवाद पेश किया था। इधर लगातार परेशान करने के कारण अशोक शनिवार सुबह चार बजे अपने कमरे से उठकर अन्य कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया अंदर से बंद होने पर परिजनों को शंका हुई। जिसके बाद दरवाजा तोडा गया, तो अशोक लटका हुआ मिला। यह देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मृतक के शव को मोर्चरी में लेकर गए। तलाशी में मृतक के पास एक सुसाईड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी पत्नी दुर्गा, ससुर नरोत्तम यादव, मां शांतिदेवी और शादी करवाने में बिचौलिया किशोर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है।

 

दुर्ग पर पैथर की अफवाह से मचा हडकम्प

0

imagesचित्तौडगढ, शनिवार सवेरे नगर में एक बार फिर से विश्व प्रसिद्व दुर्ग स्थित हाथी कुण्ड के आसपास रहस्यमय जानवर होने की अफवाह ने वन विभाग अधिकारियों की परेड कराई, मगर आसपास छानबीन करने के बाद वहां पर किसी भी प्रकार का कोई जंगली जानवर मिला।

शनिवार सवेरे स्थानीय दुर्ग निवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि हाथीकुण्ड के आसपास पैंथर या अन्य बडे जानवर के होने की आशंका है। इस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी का दल दुर्ग पहुंचा एवं लगभग दो घण्टे तक आसपास के इलाको में छानबीन की मगर जिस तरह की सूचना विभाग को दी गई थी कि किसी बडे जानवर के होने की सम्भावना है वह गलत पाई गई। इस पर वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस क्षैत्र में पैंथर होने की बात सिर्फ अफवाह है। जिस तरह से यहां पर परिस्थितियां है उन परिस्थितियों में पैंथर का होना असम्भव है। क्योकि जैसा की हमने देखा यहां पर कई तरह के पशु-पक्षी मौजुद है तो इसे देख कर नही लगता कि यहां पर पैंथर या कोई अन्य बडा जानवर हो सकता है। अगर यहां पर इस तरह का कोई जानवर होता तो इन सभी जा पशु-पक्षियों का यहां पर पाया जाना असम्भव होता। इसीलिए वन विभाग के अधिकारी ने नगरवासियों से किसी भी प्रकार का भय नही रखने के लिए कहा है और वन विभाग के कर्मचारी रात दिन संभावित क्षैत्रो में गश्त कर रहे है।

बीमारियों के प्रभाव और दवाओं की नवीनतम विधियों चर्चा के लिए जुटे दुनिया भर के वैज्ञानिक

उदयपुर, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग तथा इंडियन सोसायटी आफ केमिस्ट एंड बायोलोजिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान की इंटरनेशनल कांफ्रेंस शनिवार को यहां विवि सभागार में शुरु हुई।

स्वीडन के उपसाला अपसुला यूनिवर्सिटी के प्रो ज्योति चट्टोपाध्याय ने कांफ्रेंस का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रोआई वी त्रिवेदी ने की। मुख्य अतिथि रुस के प्रो विक्टर कातर्सेव, ब्रिटेन के प्रो माइकल थ्रेडगिल, अमेरिका के प्रो सिन्थिया, न्यूयार्क के महेश के लक्ष्मण तथा पेस्टिसाइड्स इंडिया के मयंक सिंघल थे।

रसायन और जैव विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास और नए आयामों पर यह अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस 5 मार्च तक आयोजित होगी। दुनिया भर में फैल रही विभिन्न बीमारियों और उनके निदान के लिए प्रयोग की जा रही नवीनतम केमेस्ट्री, बायोलोजी, बायोटेक्नोलोजी और मेडिकल साइन्स के बारे में विश्व प्रसिद्घ वैज्ञानिकों द्वारा चर्चा की जाएगी।

कांफ्रेंस के आयोजन सचिव प्रो एके गोस्वामी ने बताया कि इस में अमेरिकन केमिकल सोसायटी के प्रो मेविन्डा, रशियन फेडरेशन आफ मेडिकल केमिस्ट के प्रो विद्रो करास्तवु, स्पेन के प्रो अरनान्डो अल्बेरिको, साइन्टिफिक सोसायटी आफ फ्रांस के डारेन गेवी, डबलिन आयरलेंड के प्रो डोनलोशा, एरिस्टोटल यूनिवर्सिटी ठीस के प्रो अटानिया गोरनिका, इटली की प्रोमारिया लान्वा, ताइवान के प्रोटनसन जोंग और प्रोहान चुंग, बर्लिन जर्मनी के डा रोजर गिलाबर्ट, सिटी यूनिवर्सिटी न्यूयार्क के डाबारबरा जेकी, बोल्गना- इटली की डा डोमिनियो स्पिपिनल तथा पेरिस-फ्रांस की प्रो. लवरन्ट अल कलीम अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेगी।

इसके साथ ही भारत के भी प्रसिद्घ रसायनशास्त्रियों की भी प्रतिभागिता रहेगी। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय कांप्रे*न्स में एक की नोट भाषण, सात चर्चा सत्र, ४४ आमन्त्रित वक्तव्य तथा करीब ४५० शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें यूरोप और अमेरिका के उन एनआरआई वैज्ञानिकों को भी आमन्त्रित किया गया है जो लम्बे समय से शोध कार्य में लगे है। इस कांफ्रेंस के अन्तिम दिन देश की प्रख्यात दवा कम्पनियो, जैसे जोएडस केडिला, पिरामल, डा रेड्डी, वोकार्ड, टोरन्ट सहित अन्य कम्पनियों के वैज्ञानिक भी नवीनतम तकनीकी दक्षता से परिचित करवाएंगे।

 

वाणी प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित

DSC_1095आकाशवाणी के प्रसारण आज भी महत्वपूर्णः डॉ. व्यास

wani sartifiket dwtw hueउदयपुर, । पूर्व केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा चित्तौड़गढ़ की सांसद डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि टी.वी., उपग्रह चैनल व इंटरनेट जैसे सशक्त जनसंचार माध्यमों के बावजूद आकाशवाणी आज भी अपनी महत्ती भूमिका दिए हुए क्योकि देश के दूरस्थ दुर्गम ग्रामीण स्थानों पर जहां भारत की आत्मा निवास करती है। वहां रेडियो सूचना शिक्षा व मनोरजंन का महत्वपूर्ण साधन है। डॉ. गिरिजा व्यास शनिवार को मोहता पार्क स्थित आकाशवाणी, उदयपुर के स्टूडियो परिसर में सूचना प्रसारण मंत्रालय के आकाशवाणी महानिदेशालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित वाणी पाठयक्रम में सफल रहे उदयपुर संभाग के आकस्मिक उद्घोषक व कॉम्पीर्य व आर.जे. को वाणी प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रही थी । इस अवसर उन्होंने आकस्मिक उद्घोषक कम्पीयर्स व आर.जे. को वाणी प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाशवाणी के राजस्थान के उप महानिदेशक माणिक आर्य ने की। जबकि विशिष्ठ अतिथि आकाशवाणी उदयपुर के निदेशक (अभियांत्रिकी) सतीश देपाल थे।

 

DSC_1093डॉ. व्यास ने आकाशवाणी के कार्यक्रमों की गरिमा, गुणवत्ता व उपयोगी प्रसारणों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रेडियो के प्रसारण आज भी अपनी प्रासंगिकता लिए हुए है। इस अवसर पर श्री माणिक आर्य ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया की स्थानीय कला संस्कृति संगीत को सरंक्षित करने व बढावा देने में आकाशवाणी उदयपुर में सदैव अग्रणीय भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के अंत में श्री सतीश देपाल सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में कार्यक्रम अधिकारियों व प्रसारण कर्मियों, वरिष्ठ उद्घोषक व आर.जे. दीपक मेहता सहित अनेक आकस्मिक उद्घोषक, कम्पीयर्स ने भाग लिया। संचालन रागिनी व अनिल पानेरी ने किया।

स्थानीय ओडिट निदेशक कार्यालय से 77 हजार बरामद

एसीबी ने की कार्रवाई

बैठक के दौरान हुआ राशि का लेनदेन

मामला दर्ज

उदयपुर,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की टीम ने स्थानीय निधी अंकेक्षण विभाग में आकस्मिक निरीक्षण में विभाग की अतिरिक्त निदेशक के कमरे से ७७ हजार रूपए की अवैध राशी बरामद की है। हालांकि शिकायत नहीं होने पर ब्यूरों की टीम ने इस अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया है।

ब्यूरों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया सूचना ब्यूरों को सूचना मिली कि स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुमोदनी चावरियां शुक्रवार को विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों की मासिक बैठक ले रही है। इस बैठक में पैसों के आदान-प्रदान होने की भी संभावना थी। इस सूचना पर खमेसरा के नेतृत्व में सीआई छगनलाल, कांस्टेबल शैलेन्द्रसिंह, नंद किशोर, शंकरलाल, धर्मेन्द कुमार व गणेशलाल की टीम प्रतापनगर स्थित विभाग के कार्यालय में पहुंचे। जहां पर चावरियां बैठक ले रही थी।

ब्यूरों की टीम ने बैठक के बीच में ही चावरियां के कमरे की तलाशी ली। तलाशी में कार्यालय में बने छोटे कमरे में अलग-अलग छोटे-छोटे लिफाफे में ७५ हजार रूपए रखे मिले। इसके साथ ही पर्स की तलाशी में भी एक लिफाफे मे २ हजार रूपए रखे मिले। इसके साथ ही मौके पर बैंकों की कई पासबुकें, जमीन के दस्तावेज भी मिले। इस बारे में डॉ. कुमोदनी चावरियां से पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाई। जिस पर ब्यूरों की टीम ने यह राशी जब्त कर ली। इसके साथ ही ब्यूरों के पुलिस उपाधीक्षक राजीव जोशी के नेतृत्व में इस महिला के प्रतापनगर में ही नाकोडा नगर स्थित मकान की तलाशी ली तो मकान से भी बैंक की पासबुके, जमीन के दस्तावेज और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है। जिन्हें ब्यूरों की टीम ने जब्त कर लिए है। जांच में सामने आया कि यह अधिकारी २८ अगस्त २०१० से उदयपुर में पदस्थित है और करीब २० वर्षों से सेवा में है। ब्यूरों की टीम ने इस बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि शिकायत नहीं होने के कारण ब्यूरोंकी टीम ने इस अधिकारी को गिरफ्तार नहींकिया है। यह कार्यवाही पुष्टि होने के बाद ही होगी।

अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

images (8)उदयपुर, शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को एक ओर आरोपी को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पिस्टल को लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा था।

थानाधिकारी सूरजपोल सौभाग्यसिंह ने बताया कि गत दिनों पुलिस ने अवैध रूप से हथियार रखने वाले कई आरोपियों को पकडा था। इन अवैध हथियारों के सप्लायर बाबू उर्फ शेरू खां को भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही लगातार शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाडाखाडा क्षेत्र में एक आरोपी पिस्टल लेकर घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक टीम के साथ दबिश दी और एक युवक को पकडकर तलाशी ली तो आरोपी के पास पिस्टल मिली। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम धर्मू उर्फ धर्मेश (२२) पुत्र कैलाश साहू निवासी कोलीवाडा होना बताया। पूछताछ में आरोपी ने इस पिस्टल को सप्लायर शेरू उर्फ बाबू खां से ही खरीदना बताया। आरोपी ने इस पिस्टल को १० हजार रूपए में खरीदी थी। इसके बाद से ही आरोपी इसे किसी अन्य को बेचने की नियत से लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई मामला नहीं है।