यादें 2011 की

0

जापान भूकंप – ११ मार्च को जापान में ९.० रिएक्टर का घटक भूकंप आया था और उस भूकंप की वजह से आई सुनामी ने जो कहर बरपाया उसका एक नज़ारा

 

वेंकुवर जब दंगों की आग में जल रहा था तो दो युवा जोड़े ऑस्ट्रेलियाई स्कॉट जोन्स और उसकी प्रेमिका एलेक्स थॉमस दंगो के बिच चुम्बन ले रहे थे |

 

पश्चिम बंगाल के एक गाँव में जब तेंदुआ आगया तो उसको पकसने के पहले उसने तिन वन कर्मियों पर हमला बोल दिया

 

भारत – गेरी कर्टसन भारत के क्रिकेट कोच का कार्यकाल समाप्त उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने विश्व कप झीता था | उनकी विदाई के सम्मान में खिलाडियों ने उन्हें कंधो पर उठालिया

 

भारत – अन्ना हजारे का आन्दोलन जो हर आम भारतीय का आन्दोलन बन गया

 

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की निगरानी में | ओसामा बिन लादेन को मरने का ओपरेशन चला |

 

भारत के उत्तर प्रदेश की नवजात लड़की नर्गिस जो दुनिया की जनसंख्या में सात अरबवीं थी

 

एप्पल के संस्थापक स्टीव जोब्स का निधन

 

इराक – अमेरिकी सेनिकों के आखरी दल ने इराकी बोर्डर को छोड़ दिया पिछले नौ साल से चले आरहे युद्ध में करीब ४५०० अमेरिकी सैनिक मरे गए और लाखो की तादाद में इराकी मरे

 

लीबिया – मुअम्मर गद्दाफी अपने ४० साल के शासन के बाद विद्रोहियों द्वारा मरे गए

 

भारत में फार्मूला वन कार रेस

 

पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य मंत्री

 

२ जी घोटाले में कानिमुझी को तिहाड़ भेजा गया था

 

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच, ने विम्बलडन का ख़िताब झीतने की ख़ुशी घास का टुकड़ा खा कर मनाई |

 

सदाबहार देवानंद का निधन

 

तमिलनाडु में जय ललिता की झीत

 

सहवाग का एक दिवसीय मैच में २१९ रन का विश्व रिकोर्ड

 

दिल्ली हाई कोर्ट के गेट न. ५ पर बम विस्फोट

 

लन्दन में आराजकता , लूट हिंसा ,

 

मुंबई हुए थे सीरियल ब्लास्ट जिसमे १७ लोग मरे गए और १३१ घायल हुए थे

 

कोलकाता में एक हॉस्पिटल में आगा से ९० लोग मरे गए

 

शम्मी कपूर का निधन

 

प्रिन्स की शादी

 

वित्तीय असमानता के खिलाफ वाल स्ट्रीट में आन्दोलन

 

क्रिकेट के टाइगर नवाब पाटोदी का निधन

 

मिस्र की खुनी क्रांति

 

सिक्किम में विनाश करी भूकंप

 

अडवानी की रथ यात्रा

 

अमिताभ बच्चन बन गए दादा

 

इंडियन आर्मी की एक विशेष पोशाक |

 

सो.- याहू न्यूज़


राज्य के 125 ब्यूटिशियन नियमित करेंगे आइडिया शेयरिंग

0

हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन का पहला राज्य स्तरीय सम्मेलन

उदयपुर, 20 दिसम्बर। हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन (एचबीओ) का राज्य स्तरीय प्रथम सम्मेलन मंगलवार को होटल इंडिया इंटरनेशन में आयोजित हुआ। इसमें राज्य भर से आए लगभग सवा सौ ब्यूटी एक्सपर्ट ने नियमित रूप से आइडिया शेयरिंग करने का संकल्प लिया है। इसके अतिरिक्त फैशन एवं ब्यूटी के क्षेत्रों में होने वाले परिवर्तन एवं आने वाली नई तकनीकों को लेकर सामंजस्य आदि पर विस्तृत चर्चा भी की गई। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें कोरियोग्राफर राजेश शर्मा की कोरियोग्राफी में मॉडल ने कृष्णा थीम पर रैंप पर कैटवॉक किया। इसमें वॉक के माध्यम से मॉडल्स ने बीते जमाने और लेटेस्ट फैशन में आए अंतर को भी स्पष्ट कर दिया। इस रैंप शो में क्रिएटिव टीम की श्वेताशा पालीवाल, तृप्ति वैष्णव, पुष्कर सेन, मंजु शर्मा एवं आशा पालीवाल का विशेष योगदान रहा।

प्रारंभ में ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी आर्गेनाइजेशन की अध्यक्षा संगीता चौहान ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रोटरी मीरां की अध्यक्ष वीना सनाढ्य, बायोसोल्स के एरिया प्रतिनिधि श्रीकांत गुप्ता, सुधीरजी, राजेश जी, मिलिन्दजी विजय सेनी, निखीलेशजी सहित राष्ट्रीय स्तर की टॉप ब्यूटी मेग्जिन सेलोन इंटरनेशनल, हनी-मनी, आईडीवा, ब्यूटी टूडे तथा स्टाइल स्पीक के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सम्मेलन में ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी आर्गेनाइजेशन की अध्यक्षा संगीता चौहान तथा एचबीओ के अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने ऑर्गेनाइजेशन की राजस्थान शाखा का शुभारंभ किया।

एचबीओ के के अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि सम्मेलन में नीता पारीख ने बॉडी स्पा पर बारीक जानकारियां प्रदान की। भीलवाड़ा के राजेश दाठीवाला ने हेयर कट दिखाया। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से आए ब्यूटी विशेषज्ञों ने भी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारियां ली तथा आर्गेनाइजेशन में प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने की बात कही। पालीवाल ने बताया कि आर्गेनाइजेशन के इस पहले सम्मेलन में राज्य भर से आए ब्यूटी एक्सपर्ट ने अपने सिद्धहस्तों से कला की बारीकियां बताई। सम्मेलन में बाल, नाखून, त्वचा आदि की देखभाल करने हेतु हेयर ड्रेसर व ब्यूटिशियन ने लाजवाब प्रजेन्टेंशन दिए।

अब ब्यूटी ट्रीटमेंट में भी आइडिया शेयरिंग :

पालीवाल ने बताया कि ऑर्गेनाइजेशन में निर्णय लिया गया है कि राज्य में यदि कोई नया ब्यूटी ट्रीटमेंट शुरू होता है, तो उसमें विभिन्न जिलों के ब्यूटी एक्सपर्ट भी आइडिया शेयर करेंगे। इसके अतिरिक्त एकता को बढ़ावा देना, शिक्षा का महत्व प्रतिपादित करना एवं प्रतियोगिताओं के साथ फैशन व ब्यूटी के क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए रोजगार के अवसर प्रदान करना भी संघ का प्रमुख उद्देश्य है। संगठन द्वारा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जायेंगे।

छात्रा का फेसबुक हेक करने वाले छात्र गिरफ्तार

0

उदयपुर , टेक्नो एम् जे आर इंस्टीट्युट ऑफ़ इंजीनियरिंग की एक छात्रा की फेसबुक आई डी हेक कर के छात्रा की बड़ी बहन को अश्लील मेसेज करने वाले छात्रों को प्रतापनगर पुलिस ने आज गिरफ्तार किया |

अगस्त माह में कोलेज की छात्रा का फेसबुक आईडी उसी के कोलेज के दो छात्रा अमीर अहमद और बैसाख पिल्लई ने हेक कर के उसकी बड़ी बहन को पहले तो अश्लील मेसेज किये और बाद में मेसेज में चेलेंज किया की ‘ आई एम् ए हेकर हिम्मत हे तो हमे पकड़ कर दिखाओ ” जब ये बात छात्रा की बड़ी बहन ने अपनी बहन को बताई तो छात्रा के पिता ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट करायी . पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद से आज दोनों छात्रों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया और उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया | सूत्रों ने बताया की कोलेज की और भी अन्य कई छात्राओं के आई डी हेक कर के उनके दोस्तों को अश्लील मेसेज किये है | लेकिन किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई |

सर्दियों में कुछ ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख़याल

0

 

नेहा राज.

भले ही गर्मियों का मौसम खत्‍म हो गया हो और हम त्‍वचा पर तेज़ धूप से होने वाले नुक्‍सान से भी बच गए हों, पर हर मौसम के अपने ही फायदे और नुक्‍सान होते हैं, जो हमारी चेहरे की त्‍वचा पर गहरा असर डालते हैं। ठंड का मौसम आ गया है और इसकी सर्द हवाएं त्वचा को कई प्रकार से हानि पहुंचाती हैं। इसलिए चलिए बात करते हैं कि त्‍वचा की नमी को किस तरह बरकरार रखा जाए कि यह शुष्क न हो पाए।

 अपनाएं यह उपचार :

1. सर्द हवाएं त्वचा पर गहरा प्रभावा डालती हैं और इससे त्‍वचा फटने लगती है इसलिए साबुन कम इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि साबुन त्वचा की शुष्कता को और बढ़ा देता है। बाजार में ऐसे भी साबुन उपलब्‍ध हैं जो ऑइल बेस्‍ड होते हैं, आप उनका प्रयोग करें।

2. इस मौसम में चेहरा बुझा-बुझा और बेजान लगता है इसलिए आपको त्वचा पर कोक बटर, मिल्क क्रीम, मक्खन, कोल्ड क्रीम, मॉइश्चराइजर आदि की मालिश करते रहना चाहिए। जिससे त्‍वचा अपनी नमी को न खोए।

3. अधिक गर्म पानी से स्नान न करें। स्नान करते समय पानी में कुछ बूँदें बेबी ऑइल, ऑलिव ऑइल या बॉडी ऑइल भी डालें। इससे त्वचा मुलायम बनी रहेगी। इस मौसम में स्टीम बाथ लेना त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे त्वचा की शुष्कता दूर होती है।

 4. रोज़ नहाने के पहले और बाद में भी अपने शरीर पर नारियल या सरसों के तेल की मालिश करें। तेल की मालिश करने के बाद 15-20 मिनट तक धूप सेंकना और भी फायदेमंद रहता है। इससे त्वचा मुलायम बनी रहती

5. इस मौसम में हमारे होठों पर बहुत बुरा प्रभाव पडता है इसलिए होठों पर मलाई या फिर अच्‍छा लिप बाल्‍म लगाना चाहिए। आज कल बाजार में कई ऐसे बाल्‍म उपलब्‍ध हैं जिनमें ट्री ऑइल मिला होता है। ऐसा करने से होंठ नरम, मुलायम, चिकने एवं गुलाबी बने रहेंगे।

बच्चों से भरी वेन में आग

0

उदयपुर , दोपर करीब ३.३० बजे खांजी पीर रोड पर ” द स्कोलर एरिना ” स्कूल की वेन में आगा लग गयी वेन में उस वक़्त करीब ८ बच्चे थे लेकिन उनमे से किसी को कोई चोट नहीं आई |

वेन बच्चो को छोड़ने के लिए खांजीपीर की तरफ जा रही थी तभी इंजन में शोर्ट सर्किट हुआ और धुंआ निकलने लगा इससे पहले की ड्राइवर कुछ समझ पाता वेन गैस चालित होने से लीकेज गैस ने एक दम से आग पकड़ ली | आसपास के युवाओं ने दोड़ कर बच्चो को वेन से निकाला | और फायर ब्रिगेड को फोन किया फायर ब्रिगेड जब तक आकर आग बुझती तब तक वेन पूरी तरह जल चुकी थी |

पूरी तरह जली वेन
वेन में गैस किट लगा हुआ था इस वजह से वेन ने जल्दी ही आग पकड़ ली

 

महिला मोर्चा ने निकला मौन मोर्चा

0

उदयपुर , गहलोत सरकार ३ वर्ष पुरे होने पर इन ३ वर्षों के शाशन को कुशासन करार देते हुए महिला मोर्चा ने प्रदेश व्यापी आव्हान पर मुह पर काली पट्टी बांध कर शहर में मौन जुलुस निकला |

जुलुस टाउन हाल से प्राम्भ होकर सूरजपोल, बापुबज़ार , देहलीगेट आदि मार्गों से होते हुए कलेक्ट्री पहुंचा और सभा में तब्दील होगया वह कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया , सभा में सभापति रजनी डांगी, किरण जैन, हंसा माली , ने सभा को संबोधित किया और सरकार को जनविरोधी बताया |

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

0

उदयपुर , नाइ थाना क्षेत्र राम पूरा चोराहा के पास एक युवक ने अपने घर में फांसी पर लटक कर आत्म हत्या करली |

सूत्रों के मुताबिक 30 वर्षीय उंकार ने आज सुबह रामपुर स्थित अपने घर में फंदा लगा कर आत्म हत्या करली सुबह दरवाजा नहीं खोलने पर जब परिजनों ने दरवाजा तोडा तो वह अन्दर लटक रहा था |

परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और राम पूरा चोराहे पर जाम कर दिया| उनका आरोप था की मृतक के वर्तमान में 4 भाई है और चारों बलात्कार के केस में जेल में बंद है | मृतक के बड़े भाई की पूर्व पत्नी ने चारो भाई पर अपहरण और बलात्कार का मुकदमा कर रखा है | और मृतक इस घटना के बाद से ही काफी परेशान था क्यों के आये दिन पुलिस आकर परेशान करती थी | और इसी से तंग आकर उसने आत्म हत्या करली |

सुचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मोके पर पहुचे और आक्रोशित परिजनों को समझा कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया और जाम खुलवाया

बिना वीजा के पाक सीमा में घुसा भारतीय बंदर

0

इस्लामाबाद। एक भारतीय बंदर बिना वीजा के पाकिस्तान की सीमा में क्या पहुंच गया, उसके लिए तो आफत हो गई। बिना वीजा पाकिस्तान सीमा में घुसने पर इस भारतीय बंदर को बंधक बना लिया गया। इस बंदर को वहां के अधिकारियों ने पकडकर बहावलपुर चिडियाघर को सौंप दिया। भारतीय बंदर के सीमा में घुसने से अधिकारी जासूसी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। इस पर पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द डॉन ने पाक सरकार का जमकर मजाक बनाया। अखबार ने अपने पाठकों से राय ली कि पाकिस्तान में सीमा पार से एक बंदर के बिना वीजा घुस जाने से सरकार के खिलाफ भारत, अमेरिका या इजराइल की साजिश कैसे हो सकती है। पकडा गया बंदर एक मामूली बंदर है। इसा बात की पुष्टि बहावलपुर चिडियाघर के प्रबंधक ने भी की है। एक भारतीय संगठन ने इस बंदर को वापस लौटाए जाने की मांग की है। जबकि पाकिस्तान के कुछ अधिकारी इस बंदर को छोडने या लौटाने पर राजी नहीं हैं।

दुनिया की ख़बरें फोटो की ज़ुबानी

0

भारत – अहमदाबाद भारत में कपास का उत्पाद

 

मिस्र – सैनिक शासन के खिलाफ प्रदर्शन

 

इराक -अमेरिकी सैनिकों का आखरी ग्रुप ईराक छोड़ते वक़्त , नो साल के अमेरिकी कब्जे के बाद इराक छोड़ा |

 

तिब्बत – फ़्रांस के लिले ने अपनी सौर उर्जा साईकिल पर किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान,ईरान, तुर्की और इटली के माध्यम से 13000 के आसपास किलोमीटर की यात्रा अभी तक तय की हे |

 

फ़्रांस – तेज़ हवाओं से किनारे पर फंसा २२० तन वजनी माल वाहक जहाज़ |

 

मेक्सिको सिटी – एक एजटेक नर्तकी अपने दोस्त का स्वागत करती एक धार्मिक समारोह के दोरान |

 

 

भारत – देहली में विशाल हनुमान की प्रतिमा के द्वार से बहार निकलता एक हिन्दुस्तानी परिवार |

 

इंडोनेशिया – एक संगीत प्रोग्राम के दौरान ६५ युवकों ने इस्लाम का अपमान किया जिसकी सजा उन्हें पुलिस स्टेंड के सामने पुल में बाल काट कर पानी में बेठा दिया

 

जोर्जिया – अपनी चुम्बकीय क्षमता का प्रदर्शन करता युवक |

 

पाकिस्तान – अपने घोड़े के साथ खेलता बच्चा |

 

 

कोलंबिया – सालसा डांस की एक मनमोहक मुद्रा

 

 

म्यांमार – मछुआरे अपनी नोकों के साथ

शांति संदेश रैली

0

सर्व धर्म मैत्री संघ की ओर से क्रिसमस के मौके पर निकली शांति रैली का कई जगहों पर हुआ स्वागत

शांति का संदेश देने, सर्व धर्म समभव से निकली रैली जहां से गुजरी मानो, वहां शांति का माहौल बनता चला गया। रैली में उन सभी संदेशों का प्रदर्शन किया हुआ था, जो प्रत्येक धर्म ग्रंथों में कहे गए हैं। रैली में परियों का रूप धरकर बैठे और राहगीरों को शांति संदेश बांटते बच्चों में खुशी इस कदर थी, मानो प्रभु यीशु का दुनिया में आने ही वाले हैं। प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां खुशहाली का संदेश दे रही थी। वहीं शांति संदेश वाहन पर बैठा सेंटा क्लॉज हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार रहा था। यह नजारा सर्व धर्म मैत्री संघ की ओर से क्रिसमस के मौके पर रविवार को निकली शांति रैली का था। पटेल सर्कल से शुरू हुई रैली की शुरुआत में आईजी गोविंद गुप्ता ने कहा कि समाज में शांति कायम करने के लिए निकलने वाली शांति रैली का लाभ सभी को मिलेगा। चौराहों पर विभिन्न धर्म गुरुओं ने शांति का संदेश दिया। अलीपुरा चर्च में समापन पर उदयपुर धर्म प्रांत के बिशप स्वामी जोसेफ पथालिल ने शांति संदेश दिया।