राजस्थान के मान व सम्मान को बढाने के लिए सुराज संकल्प यात्रा : वसुंधरा राजे

DSC_0028

राजसमंद, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सुराज संकल्प यात्रा का आगाज गुरुवार को राजसमंद की ऐतिहासिक तीर्थनगरी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए शासन का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले चारभुजानाथ स्थल से हुआ। चारभुजा कस्बे से मात्र दो किमी दूर बने पाण्डाल में एक लाख से अधिक आमजन को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा कि सुराज संकल्प यात्रा राजस्थान के मान व सम्मान बढाने के लिए की जा रही है। वहीं कांग्रेस के कुशासन से गरीब जनता को मुक्ति दिलाना इसका एकमात्र ध्येय है। उन्होंने जनता से जय-जय राजस्थान का उद्घोष कराते हुए कहा कि आगामी छह माह में कडी मेहनत और खून पसीना एक करके इस सरकार को उखाड फैंकना है।

DSC_0052

वसुंधरा राजे ने शायराना अंदाज में कहा कि जिन मुश्किलों में मुस्कराना मना है उस मुश्किलों में मुस्कराना धर्म है। हम नये राजस्थान का संकल्प लेकर [quote_right]सुराज संकल्प यात्रा में जनसैलाब उमडा राजस्थान के हर हिस्से से कार्यकर्ता पहुंचे[/quote_right]बढेंगे। हमें कोई रोक नहीं सकता। आगामी छह माह में कई अफवाहें उडेगी। झूङ्गे केश में फंसाने की धमकियां मिलेगी। पर जनता को अफवाहों के जाल में नहीं फंसना है। मजबूती और एकजुटता के साथ हमें आगे की लडाई लडनी है। उन्होनेंं कहा कि २००३ में हमने जब सरकार संभाली थी तब राजस्थान को बीमारू प्रदेश कहा जाता था लेकिन हमने सरकार चलाई। हम राज करने नहीं आए थे। सेवा करने आए थे। हमने विकास में किसी कदर की कोई कमी नहीं रखी। मैंने पूर्व में आप द्वारा मेवाड से ओढाई गई चूनडी का मान रखा है उस पर किसी तरह का लांछन नहीं लगने नहीं दिया। आपकों नीचे देखने नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई पूछता है कि मैं कहा हूं? कहां चली गई थी? मैं कही नहीं गई थी। जनता के बीच थी। जनता के दिलों में थी। कुशासन से पीडित जनता को सम्बल दे रही थी। उन्होंने आमजन को एक परिवार बताते हुए कहा कि मेरे खून की एक-एक बूंद का कतरा इस परिवार के लिए है। हम मर मिटेंगे पर इस परिवार पर कोई आंच नहीं आने देंगे। कांग्रेस ने कई कोशिशे ही नहीं की। वरन उनकी सारी साजिशे फेल हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस असभ्य भाषा पर उतर आई है। उसका जवाब मैं या पार्टी नहीं देगी। इसका जवाब यह परिवार छह माह में दे देगा। उन्होंने कहा कि जनता के साथ विश्वासघात करने वाले अब साढे चार वर्ष गुजरने के बाद नया राजस्थान बनाने की बात कर रहे है और संदेश यात्रा निकाल रहे है।
DSC_0067

वसुंधरा राजे ने महाराणा प्रताप के शौर्य एवं बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह मेवाड है जहंा भूखा प्यासा रह कर भी स्वाभिमान की लडाई लडी गई है। उन्होंने महिला सम्मान की बात करते हुए कहा कि मीरा की भक्ति, पन्नाधाय की स्वामीभक्ति, पदमिनी का जौहर आज भी मेवाड के कण-कण में विद्यमान है, लेकिन वर्तमान में महिलाओं का इस राज में जीना दूभर हो गया है। प्रदेश में रोज कही न कही महिला उत्पीडन की खबरे आम है। उन्होंने कहा कि जो सरकार महिलाओं, मां-बेटियों की इज्जत की रक्षा नहीं कर सकती उस सरकार को चूल्लू भर पानी में डूब जाना चािहए। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि हमनें सत्ता में आते ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई काम किए थे। उनमें पंद्रह सौ रुपए प्रतिमाह एवं ३० हजार रुपए हेल्थ के लिए दिए। इस सरकार ने उस योजना को बंद कर दिया और हाल ही में उसे नया रूप आधार स्कीम में परिवर्तित कर दिया। कांग्रेस ने व्यापारियों को भी परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। शुद्घ के लिए युद्घ के नाम पर व्यापारियों को काफी परेशान किया गया कि सरकार खुश और जनता व व्यापारी परेशान हो गए।

DSC_0874

वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य में शिक्षक, डॉक्टर, नर्स सहित कई पद रिक्त है। स्कूल में ताले, चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं है। राज्य में ऐसे हालात उत्पन्न होने के बावजूद कांग्रेस सरकार क्या संदेश यात्रा निकाल रही है वह जगजाहिर है।

उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को अनवरत २२ घंटे बिजली दी लेकिन इस सरकार ने सत्ता संभालने के मात्र पांच दिन बाद किसानों को बिजली के लिए रूलाना शुरू कर दिया। वहीं बिजली के दाम भी बढा दिए। बिजली का उत्पादन तो नहीं बढाया इस सरकार ने जो बढा हुआ था वह भी घटा दिया।

गुर्जरों के आरक्षण आंदोलन पर बोलते हए उन्होंने कहा कि गुर्जरों समेत राज्य की पांच पिछडी जातियों को आरक्षण देने के लिए संविधान की नौवीं अनुसूचि में डालने को लेकर उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में सभी तैयारियां कर ली थी, लेकिन जातियों को नौवीं अनुसूचि में डालने का कार्य केन्द्र सरकार ही कर सकती है, जो उनके बस में नहीं था। उन्होंने कहा कि कडी से कडी जोडने का नारा देने वाली कांगे*स पार्टी पिछले चार साल से केन्द्र व राज्य दोनों स्थानों पर सत्ता में है। इसके बाद भी यह कार्य क्यों नहीं कर पाए।

DSC_0783

उन्होनें जनता से कहा कि आपने कडी से कडी जोड दी लेकिन इससे बदहाल राजस्थान के लिए कोई विशेष पैकेज यह सरकार दिल्ली सरकार से नहीं ला पाई। प्रवासी राजस्थानियों को उद्योग के लिए कोई तवज्जों नहीं दी। जिससे प्रवासी सम्मेलन के बाद भी कोई प्रवासी उद्योग स्थापित करने के लिए राजी नहीं हो सका। इससे पहले प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजसमंद विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी, राष्ट्रीय सचिव एवं यात्रा संयोजक भूपेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह राङ्गौड, राजेन्द्र राङ्गौड, डॉ. दिगम्बर सिंह, युनूस खान, भवानी सिंह राजावत, कप्तान सिंह सोलंकी, ओम माथुर, ओम बिडला, कैलाश मेघवाल, ललित किशोर चतुर्वेदी, प्रभुलाल सैनी, मानवेन्द्र सिंह, अरूण चतुर्वेदी, ओटाराम देवासी, धन सिंह रावत, हरिसिंह रावत, कल्याण सिंह चौहान, मुम्बई भाजपा अध्यक्ष राज के पुरोहित आदि ने भी सम्बोधित किया। वहीं संयोजन प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया ने किया।

राजे व राजनाथ ने किया सभी धर्म के संत का किया सम्मान : भगवान चारभुजानाथ के दर्शन के उपरांत सभा स्थल पर पहुंचने के बाद प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सभी धर्म के संतों का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं संतों को शॉल, इकलाई ओढाकर परम्परानुसार स्वागत किया। इस दौरान पंडित उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में पंडितों ने मंत्रोंच्चार किया।

राजनाथ ने दिखाई झंडी : सभा के पश्चात अत्यधिक भीड होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने वसुंधरा राजे को पार्टी का झंडा थमाते हुए औपचारिक रूप से सुराज संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही राजे अत्याधुनिक रथ में सवार होकर यात्रा पर चारभुजा से गोमती चौराहा होते हुए देवगढ की ओर रवाना हो गई।

DSC_0914

श्रीचारभुजानाथ के दर्शन किए : सुराज संकल्प यात्रा को लेकर चारभुजा पहुंचने के बाद भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे हेलीपेड से सीधे गढबोर नगरी पहुंची। यहां पर उन्होंने अभिजीत मुहूर्त में दोपहर १२.०५ बजे श्रीचारभुजानाथजी के दर्शन किए और सुराज संकल्प यात्रा के लिए मंगल कामना की। उन्होंने मंदिर में बैङ्गकर भगवान की स्तुति की। पुजारी नाथुलाला गुर्जर व गिरधारी भाई सेवक ने चारभुजा जी की छवि, माला, उपरना एवं प्रसाद भेंट करके उनका स्वागत किया। साथ ही मस्तक पर केसर का लेप किया। इससे पूर्व हेलीपेड पर राजे का प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री सुरेन्द्रसिंह राङ्गौड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी एवं पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

किसी ने तलवार तो किसी ने मालाओं से किया स्वागत : सभा स्थल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकताओं ने तलवार भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे का स्वागत किया तो जैन समाज की ओर से ललित चोरडिया एवं विधायक किरण माहेश्वरी, गुर्जर समाज से नाथूलाल गुर्जर एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह राङ्गौड ने स्वागत किया।

व्यवस्थाओं में जुटे भाजपाई : जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, महामंत्री महेश पालीवाल, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष अशोक राका, श्रीकृष्ण पालीवाल, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, मार्बल व्यवसायी प्रकाश रांका, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपालकृष्ण पालीवाल, जवाहर जाट, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष महेन्द्र कोङ्गारी, प्रवक्ता किशोर गुर्जर, मधुप्रकाश लड्ढा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

हस्तियां हुई भाजपा में शामिल : सुराज संकल्प यात्रा के आगाज स्थल पर राज्य के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक जेपी मिश्रा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आरके मीणा, सीरवी समाज के अध्यक्ष तथा कानूनविद पीपी चोधरी एवं सरपंच संघ के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सेङ्गियां के भाजपा में शामिल होने पर वसुंधरा राजे ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मेवाड से ११ लाख की राशि भेंट: मेवाड के विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को ११ लाख रुपए थैली भेंट की। बाद में राजनाथ सिंह ने यह थैली वसुंधरा राजे की झोली में डाली लेकिन राजे ने यह राशि प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक परनामी को पार्टी कोष में जमा करने के लिए दी।

वाहनों की लगी कतारें, रास्ते हुए जाम : सुराज संकल्प यात्रा को लेकर इतनी बडी संख्या में वाहन चारभुजा पहुंचे कि पार्किंग स्थल भी छोटा पड गया। वहीं चारभुजा जाने वाले मेगा हाइवे सहित छोटी-बडे रास्ते भी जाम हो गए। वाहनों के जाम को खोलने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पडी। वहीं कई वाहन चालकों ने गंतव्य के लिए लम्बे रास्ते से जाने से भी नहीं चुके। विभिन्न स्थानों से चारभुजा बसों में आए लोगों को काफी दूर तक पैदल भी चलना पडा।

प्रचार सामग्री से किसी ने कार सजाई तो किसी ने स्कूटर :सुराज संकल्प यात्रा को लेकर चारभुजा पहुंचे कार्यकर्ताओं में से कपासन के डीके ने अपनी कार को पोस्टर व बैनर से सजा रखा था जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था वहीं भाजपा किशनपोल मण्डल के प्रचार मंत्री महेन्द्र कुमार शास्त्री ने अपने स्कूटर को भाजपाई रंग में रंगवा कर उस पर सुराज संकल्प यात्रा का प्रचार कर रहा था।

कोटा-उदयपुर-कोटा परीक्षा स्पेशल रेलगाडी का संचालन

एक्सप्रेस में ३ डिब्बे बढाएं

उदयपुर, । रेलवे द्वारा आईआईटी-जेईई की परीक्षा के लिये कोटा-उदयपुर-कोटा के मध्य परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस (०१ ट्रिप) रेलगाडी का संचालन किया जा रहा है।*

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि गाडी संख्या ०९८०१, कोटा-उदयपुर परीक्षा स्पेशल रेल सेवा शुक्रवार को कोटा से ९.३० बजे रवाना होकर १०.१० बजे बूंदी, ११.३० बजे मांडलगढ, रात्रि १२.५० बजे चन्देरिया, २.१५ बजे मावली एवं ३.१० बजे राणाप्रतापनगर होते हुए ४ बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या ०९८०२, उदयपुर-कोटा परीक्षा स्पेशल रेल सेवा शनिवार को उदयपुर से प्रात: ८.१० बजे रवाना होकर ८.१८ बजे राणाप्रतापनगर, ९ बजे मावली, ११.४० बजे*चन्देरिया, १ बजे मांडलगढ एवं २.१० बजे बूंदी होते हुये ३.४० बजे कोटा पहुंचेगी। इस परीक्षा स्पेशल रेल सेवा में १ थर्ड एसी, ५ द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं ९ द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित कुल १७ डिब्बे होगें।

डिब्बों में अस्थाई ब$ढोतरी : जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में ३ डिब्बे बढाये गये।

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस गाडी के डिब्बों में अस्थाई बढोतरी की गई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार गाडी संख्या ०९७२१/०९७२२, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में ३०.०४.१३ तक १ सैकण्ड मय थर्ड एसी एवं २ द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की गई हैं।

पुलिस कर्मियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

3e0f5cfb807041aa5b4f30e686a38615_XLउदयपुर, । झाडोल थाना पुलिस ने गोगुन्दा एवं झाडोल थाना पुलिस कर्मियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार झाडोल निवासी कान्ता पत्नी वालचंद मेघवाल ने परिवाद जरिये गोगुन्दा पुलिस थाना ए एस आई फतहसिंह, कास्टेबल जितेन्द्र, किशनसिंह, एवं झाडोल थाना ए एस आई रामचन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसमें उसने बताया कि १२ मार्च रात में घर आये आरोपी पुत्र प्रदीप के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर ले गये। अनुसंधान में पता चला कि बाइक चोरी के मामले में गोगुन्दा थाना पुलिस प्रदीप की तलाश कर रही थी।घर पर होने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने घर पहुच कर उसे धरदबोचा था। इस मामले में अनुसंधान जारी है।

महिला के गले से स्वर्ण चेन छिनी

Mid-Day-Robberyउदयपुर, । शहर के हिरणमगरी क्षैत्र में बाइक सवार बदमाश राह चलते वृद्घा के गले से स्वर्ण चेन छिन ले गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सेक्टर ३ तिलक नगर निवासी कमला देवी(७५) पत्नी चम्पालाल जैन गुरूवार सवेरे सेक्टर ३ बी एस एन एल ऑफीस के पास बाइक सवार बदमाश छिना झपटी कर वृद्घा के गले से सवा तोला वजनी आधी सोने की चेन छिन से भागे। कमला हिरणमगरी स्थित जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। इस दौरान पिछे से आये बदमाश ने उसके गले पर झपट्टा मारा सप*लता नहीं मिलने पर मुडकर दुबारा झपट्टा मारा फिर भी असफल होने पर बाइक खडी कर वृद्घ के गले से स्वर्ण चेन छिनी इस दौरान चेन पकडे रहने पर बदमाश आधी चेन ही ले कर सेवाश्रम की तरफ भागे।वारदात के दौरान बदमाश स्थानिय भाषा बोलते हुए वृद्घा को चेन नहीं छोडने पर कॉन की टोकरिया छिनने की धमकी दे रहे थे लेकिन उसने परवाह नहीं की। काले कपडे पहने एक बदमाश दुबला पतला तथा दूसरा मोटा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मोके पर पहुंच कर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

धानमंडी अस्पताल में ‘आरो मशीन’ भेंट

Photoउदयपुर, । सेवा प्रकल्प के तहत फूलवारी कार्यक्रम के उपलक्ष में राजकीय चिकित्सालय धानमंडी उदयपुर में रोगियों व स्टाफ कर्मचारियों के सेवार्थ एवं स्वास्थ की सुरक्षा हेतु दिगम्बर जैन महासमिति महिला संभाग उदयपुर द्वारा आरो मशीन भेंट की गई।

उक्त जानकारी देते हुए महासमिति की प्रचार प्रसार मंत्री एकता कासलीवाल ने बताया कि रोगियों एवं स्टाफ कर्मचारीयों आदि को स्वच्छ व शुद्ध जल उपलब्ध हो सके इस हेतु यह मशीन हॉस्पिटल में लगवाई गई। महासमिति की संरक्षिका सुशीला पांड्या द्वारा मशीन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम कि संयोजिका कविता बडज़ात्या व सुनीता वैद थी।

इस अवसर पर सरला वैद, सुलोचना लुहाडिय़ा, निकिता शाह, सीमा वैद, डिंपल गदिया एवं हॉस्पिटल के डॉ. नवनीत जैन व हॉस्पिटल स्टाफ आदि उपस्थित थे।

 

जिसने बच्चों, औरतों को कुल्हाड़ी से काट दिया

हमला दोपहर के समय अचानक से किया गया जिसमें पांच बच्चों की मौत हो गई.
हमला दोपहर के समय अचानक से किया गया जिसमें पांच बच्चों की मौत हो गई.

छत्तीसगढ़ में पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से पांच बच्चों और चार औरतों को काट डाला है जिससे उनकी मौत हो गई.

 

पुलिस का कहना है कि पांडूराम ने गुरूवार दोपहर किसी नामालूम कारणों से एक के बाद एक नौ लोगों पर हाथ में रखी कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उन लोगों को गंभीर चोटें पहुंची और उनकी मौत हो गई.

 

पुलिस ने पांडूराम को हिरासत में ले लिया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ब्लॉक अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है.

 

बलरामपुर ज़िले के सामरी थाना प्रभारी एसके साहू ने कहा है कि अभी तक किसी तरह के विवाद का मामला सामने नहीं आया है.

 

छानबीन

 

पुलिस स्थानीय लोगों से मामले की छानबीन के लिए बातचीच कर रही है.

 

स्थानीय पत्रकार याज्ञवल्क्य मिश्रा ने बीबीसी को बताया कि ये इलाक़ा ज़िला मुख्यालय से तक़रीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर है और जबतक पुलिस वहां पहुंच कर हमलावर पर क़ाबू पा सकती तबतक उसने तबाही मचा दी थी.

 

मारे जाने वाली महिलाओं में एक की उम्र 65 साल की थी, जबकि सभी पांचों बच्चे दो से 10 साल के बीच की उम्र के थे.

 

कुछ लोगों ने कहा है कि ऐसा लग रहा था जैसे पांडूराम पर पागलपन सवार हो गया है.

 

सो. बी बी सी

 

सुराज संकल्प यात्रा को लेकर चारभुजा जी में भाजपा नेताओं का जमावड़ा

9667_vashu-123उदयपुर. भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा को लेकर गुरुवार सुबह से ही मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम चारभुजा जी में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ चारभुजा जी पहुंचना शुरू हो गए।

हजारों की संख्या में वाहनों से कार्यकर्ताओं के चारभुजा जी आने से नेशनल हाईवे नंबर आठ पर गौमती चौराहे के आसपास जगह जगह सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। उदयपुर के कार्यकर्ता गुरुवार सुबह रैली के रूप में चारभुजा जी के लिए रवाना हुए।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार सुबह टाउन हॉल में हरी झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं को रवाना किया। इसके बाद कटारिया भी कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ हो गए। इधर मंडल स्तर से भी उदयपुर के भाजपा कार्यकर्ता चारभुजा जी के लिए रवाना हुए।

एक नजर सुराज संकल्प यात्रा कार्यक्रम पर

: 4 अपै्रल को मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम चारभुजा जी से शुभारंभ

: सात चरण में पूरी होगी यात्रा, 13, 500 किमी होगा सफर

: उदयपुर में पहला चरण 16 अपै्रल को पूरा होगा

: प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी

: 1000 से अधिक से स्थानों पर होगा स्वागत, 212 स्थानों पर होगी सभाएं

विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में वार्षिक समारोह सम्पन्न

coomandent Ajit Kr Singhशिक्षा व कौशल से ही देश का विकास – अजित कुमार सिंह

उदयपुर । भारतीय सेना तथा सीमा सुरक्षा बल देश को किसी भी बाहरी खतरे से बचाने में दक्ष एवं सक्षम है। लेकिन भाषा, धर्म, प्रान्त, क्षैत्र इत्यादि के नाम पर उग्रवाद एवं नक्सलवाद जैसी आन्तरिक समस्याओं से निपटने में नागरिक, स्वैच्छिक एवं शैक्षणिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह विचार बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के कमांडेन्ट अजित कुमार सिंह ने विद्या भवन पॉलीटेक्निक के वार्षिक समारोह में व्यक्त किये।

V C  Dr I V Trivedi at Vidya Bhawanअजित कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के व्यापक प्रसार, कौशल व हुनर के तकनीकी प्रशिक्षणों एवं सद्भाव वृद्धि के कार्यक्रमों से ही देश का समग्र विकास होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथी मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति प्रोफेसर आई. वी. त्रिवेदी ने दक्षिणी राजस्थान की सामाजिक व आर्थिक प्रगति में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को रेखाकिंत करते हुए कहा कि तकनीकी विद्यार्थी उद्यमशीलता को अपनायें तथा रोजगारों के अवसरों की वृद्धि करे।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष रियाज तहसीन ने विद्यार्थियों को अच्छे इंजीनियर के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी। programme polytechnic annual funप्रारम्भ में प्राचार्य अनिल मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी डा. मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव नन्दकिशोर शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर कार्यक्रम के निर्णायक अशोक गंधर्व ने राजस्थानी, शास्त्रीय व फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। उन्होंने दिल्ली गैंग रेप पर आधारित उनकी नई एलबम का एक गीत “तितली उड़ी……” प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम संयोजक विभागाध्यक्ष प्रकाश सुन्दरम् ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

फिटनेस मंत्र, महिलाओं को निहारें 10 मिनट…

img1130402035_1_1पिछले दिनों भारत में महिलाओं को घूरने को गैर जमानती अपराध बनाए जान का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि इस पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई। इसके ठीक उलट, एक सर्वे में कहा गया है कि महिलाओं को रोज 10 मिनट तक घूरना (निहारना) सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि उन्नत वक्षों वाली महिलाओं को प्रतिदिन 10 मिनट तक निहारना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। वैज्ञानिकों का तो यहां तक कहना है कि बड़े-बड़े वक्षों वाली महिलाओं को निहारने से आपकी उम्र बढ़ती है। यह खुलासा एक जर्मन अध्ययन में किए जाने का दावा है, जो कि न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हुआ था।

इसका निष्कर्ष था कि महिलाओं के वक्षों को कुछेक मिनटों के लिए निहारना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से जिम जाने से अच्छा है। एजिंग की एक विशेषज्ञा डॉ. करेन वेदरबाइ का कहना है कि सुगठित महिला को मात्र दस मिनट तक देखने से आप इतनी ऊर्जा खर्च कर देते हैं, जितनी कि उर्जा 30 मिनट के एयरोबिक्स व्यायाम में खर्च होती है। इस विलक्षण खोज के परिणामों को सार्वजनिक करने से पहले डॉ. वेदरबाइ के नेतृत्व में एक खोज दल ने पांच वर्ष खर्च किए।

डॉ. वेदरबाइ ने बताया कि जिन लोगों को प्रतिदिन देखने को कहा गया था ‍उन लोगों का अन्य लोगों की तुलना में रक्तचाप कम था। ऐसे लोगों की रेस्टिंग images (5)पल्स रेट्‍स भी कम धीमी थी और इसके साथ ही उनको कोरोनरी आर्टरी की बीमारी का खतरा भी कम हो गया था।

डॉक्टर का कहना है कि यौन उत्साह से हृदय के पम्पिंग की गति तेज हो जाती है और इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। यह भी माना जाता है कि सामान्यत: पुरुषों की दृष्टि अन्य अंगों की अपेक्षा महिलाओं के वक्षों पर ज्यादा ठहरती है।

डॉ. वेदरबाइ का कहना है कि इस बात पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है कि बड़े वक्षों को देखने से आदमी ज्यादा स्वस्थ बनता है। उनका कहना है कि जो लोग 40 वर्ष से अधिक उम्र के हों उन्हें प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट तक डी-कप शेप या और बड़े वक्षों की आंखों से प्रशंसा करना चाहिए।

office_1440720c इस दावे का एक दूसरा पक्ष यह भी है कि बहुत सारे डॉक्टरों और शोधकर्ताओं ने इस तरह के शोध पर बहुत सारे प्रश्न खड़े किए हैं और कहा है कि यह एक फर्जी शोध है और इस शोध और निष्कर्षों में कोई सच्चाई नहीं है। बहुत सारे लोगों ने शोध में भाग लेने वाले स्त्रियों और पु‍रुषों को लेकर बहुत से सवाल किए हैं और वे इसे विश्वसनीय मानते नहीं हैं।

लेकिन, डॉ. वेदरबाइ का दावा है कि हमारे अध्ययन से निष्कर्ष निकलता है कि इस तरह की गतिव‍िधि में कुछेक मिनटों तक संलग्न रहने से आपको दिल का दौरा पड़ने का खतरा आधा हो जाता है। इतना ही नहीं, हम मानते हैं कि लगातार ऐसा करने से औसत आदमी की उम्र चार से पांच वर्ष तक बढ़ जाती है।

यह भी ध्यान रखने योग्य बात है कि प्रत्येक महिला की चाह उन्नत उरोजों की होती है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपने स्तनों को और सुडौल बनाने के लिए उनकी सर्जरी करवाती हैं।

शोधकर्ताओं ने फ्रेंकफर्ट के तीन अस्पतालों में इस तरह का प्रयोग किया और उन्होंने इसके लिए 200 पुरुष आउटपेशेंट्‍स की स्वास्थ्य की तुलना की थी, जिनमें आधे पुरुषों को महिलाओं को घूरने को कहा गया था और आधे को ऐसा न करने की सलाह दी गई थी।

गंजे लोगों को ‘दिल की बीमारियों का ख़तरा ज़्यादा’

scared-bald-manजापान में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि गंजे लोगों में उन लोगों की तुलना में हृदय रोगों की संभावना अधिक होती है जिनके सिर पर भरपूर बाल होते हैं.

विज्ञान पत्रिका ‘बीएमजे’ में प्रकाशित इस अध्ययन में 37 हज़ार लोगों को शामिल किया गया था. इसके मुताबिक़ गंजे लोगों में हृदय रोगों की संभावना 32 फ़ीसदी अधिक होती है.

शोधकर्ताओं का कहना है कि हृदय रोगों का यह जोखिम धूम्रपान और मोटापे की तुलना में कम है.

बहुत से पुरुषों के लिए गंजापन एक सामान्य बात है. उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनके बाल गिरने लगते हैं. आधे लोग पचास साल की आयु तक गंजे होने लगते हैं और 70 साल तक 80 फ़ीसदी लोगों के बाल झड़ने लगते हैं.

 जीवनशैली सुधारें

 टोकियो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पुराने अध्ययनों के आधार पर बालों के झड़ने और हृदय रोगों के बीच संबंध स्थापित किया.

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के आधार पर बताया कि सिर से गिरे बालों का संबंध कोरनोरी हृदय रोगों यानी हृदय को ख़ून और ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाली धमनियों में असमानता से था.

हालांकि बालों का झड़ना कम होने का हृदय रोगों संबंधी जोखिम पर कोई प्रभाव नहीं दिखा.

टोकियो विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर तोमोहिदे यामादा ने बीबीसी को बताया,”हमें गंजेपन और कोरोनरी हृदय रोगों के जोखिम के बीच मामूली लेकिन downloadमहत्वपूर्ण संबंध का पता चला,”

उन्होंने कहा,”हमें लगता है कि यह एक संबंध है. लेकिन उनता मजबूत नहीं जितना कि धूम्रपान, मोटापा, कोलेस्टराल के स्तर और ब्लड प्रेशर से होता है.”

प्रोफ़ेसर यामादा ने कहा कि ऐसे युवक जिनके सिर के बाल गिर रहे हों उन्हें अपने हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जीवन शैली पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने बताया कि गंजे पुरुषों और हृदय रोगों में संबंध स्थापित करने के लिए हालांकि पर्याप्त सबूत नहीं हैं.

 मोटापे पर दें ध्यान

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन में दिल के मरीजों की देखभाल करने वाली डोरियन मैडॉक कहती है, ‘‘हालांकि ये नतीजें दिलचस्प हैं लेकिन इससे उन पुरुषों को चिंतित नहीं होना चाहिए जिनके बाल झड़ चुके हैं.’’

वे कहती हैं, ”पुरुषों के गंजे होने और हृदय रोगों के जोखिम के बीच संबंध स्थापित करने के लिए अभी और शोध की जरूरत है. लेकिन बालों से अधिक फ़िलहाल लोगों को मोटापे पर ध्यान देने की ज़रूरत है”

डोरियन मैडॉक कहती हैं, ”आनुवांशिक रूप से झड़ते बालों को रोकना तो आपके बस में नहीं है. लेकिन आप धूम्रपान छोड़कर, वजन को नियंत्रित कर और ख़ुद को सक्रिय रखकर अपने हृदय की रक्षा कर सकते हैं.”