क़ानून के आंगन में तार-तार की गई महिला सहकर्मी की नाबालिग बेटी की आबरू!

Date:

महिला कांस्टेबल की बेटी से की ज्यादती, दो कांस्टेबल गिरफ्तार, एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर

women-beatenउदयपुर। ऋषभदेव पुलिस थाने में बीती रात महिला कांस्टेबल की नाबालिग बेटी के साथ एक सिपाही ने दुष्कर्म किया। कांस्टेबल व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा आला अधिकारियों के साथ ऋषभदेव पहुंचे, जहां पीडि़ता का मेडिकल करवाया। नाबालिग पीडि़ता कक्षा नौ की छात्रा बताई जा रही है।

एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि सलूंबर निवासी कांस्टेबल भीमसिंह ने उसके साथी कांस्टेबल किशोर के क्वार्टर पर नाबालिग १४ वर्षीय किशोरी से बलात्कार किया। यह बच्ची महिला थाने में कार्यरत महिला कांस्टेबल की बेटी है। रात में जब किशोरी घर नहीं लौटी, तो उसकी मां ने उसकी थाना परिसर में तलाश की। इस दौरान वह किशोर के क्वार्टर से बाहर निकल रही थी। महिला कांस्टेबल ने जब बेटी से पूछा, तो उसने कहा कि भीमसिंह उसे बहला-फुसलाकर लाया और दुष्कर्म किया। इस संबंध में महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट पर ऋषभदेव थाने में ही कांस्टेबल भीमसिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। भीमसिंह व उसको सहयोग करने वाले कांस्टेबल किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज सुबह एसपी हरिप्रसाद शर्मा, एएसपी ग्रामीण सुधीर जोशी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आज सुबह किशोरी का मेडिकल करवाया गया है। एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

आरोपियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Site Oficial De Cassino Online E Apostas No Brasil

Mostbet Brasil: Cassino Online Br, Internet Site Oficial E...