वसुंधरा को बदनाम करने के लिए बनाई डर्टी सीडी

Date:

raje3226-11-2013-08-00-46Nउदयपुर  ,राजस्थान में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे की छवि खराब करने की कोशिशें जारी है। मीडिया कर्मियों को डाक के जरिए एक गंदी सीडी भेजी गई है। सीडी को लेकर भाजपा ने जयपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच को शिकायत की है।

एक समाचार चैनल के मुताबिक यह शिकायत भाजपा की लीगल सेल के कार्यकारी सदस्य कान सिंह राठौड़ ने की है। शिकायत आईटी लॉ और इनडिसेंट रिप्रजेंटेशन ऑफ वूमन लॉ के तहत दर्ज कराई गई है। जयपुर पुलिस ने 12 नवंबर को एक बाइंडर और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

इनके पास से वसुंधरा के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री की कॉपीज बरामद हुई थी। जांच उस वक्त रोक दी गई जब मामले में सीकर के एक कांग्रेसी नेता का नाम सामने आया। उसी आपत्तिजनक सामग्री को अब वीसीडी में डाला गया है।

अगर पुलिस पहले वाले मामले की सही तरीके से जांच करती तो इसे रोका जा सकता था। वीसीडी में वसुंधरा की गलत तस्वीर पेश की गई है। सीडी में आपत्तिजनक और अपमानजनक निजी हमले किए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह गंदी सीडी कांग्रेस का गेम हो सकता है। सीडी शायद दिल्ली से पोस्ट की गई है। भाजपा का कहना है कि इस तरह की हरकतों से कांग्रेस की हताशा झलकती है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

1xBet Android Программасы 2025: Жаңы Android apk түрүн түшүрүп алыңыз

Керектүү жылдардан төмөн болгондо, катышууга уруксат берилбейт. IGaming блоггери,...

1xBet 1xBet Android үшін жүктеп алу Қосымша 1xbet Android APK тегін

Промокод бөтен адам букмекерлік кеңсенің айнасына немесе ресми интернет-ресурсына,...

1xBet ресми сайты 1xBet қазіргі уақытта гелиостаты жұмыс істейді

Ол Android және iOS үшін қол жетімді және App...