eid-03
उदयपुर | दाउदी बोहरा जमात और शिया दाउदी बोहरा जमात युथ और शबाब ने सोमवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया | बोहरा मस्जिदों में नमाज़ सुबह ६ बजे के बाद अदा की गयी | नमाज़ के बाद सभी ने एक दूसरे के गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी | व् सेवइयों से मुह मीठा किया गया |
रमज़ान के ३० रोज़े के बाद आज विभिन्न मस्जिदों मोयदपुरा मस्जिद, लुक्मानी मस्जिद और देवाली स्थित मस्जिद, फतहपुरा स्थित बढ़ानी मस्जिद, मल्लातलाई मस्जिद में बोहरा समुदाय के महिलाएं पुरुष और बच्चों ने सबह ६ बजे के बाद ईद की नमाज़ अदा की नमाज़ के बाद मजलिस की गयी व् इमाम हुसैन की याद में मर्सिये पढ़े गए | नमाज़ के बाद सभी एक दूसरे के हाथ चुम कर व् गले लग कर ईद की बधाई दी |
ईद के अवसर पर बोहरवादी और सभी मस्जिदों में ख़ास सज्जा की गयी | दिन भर एक दूसरे के घरों में जा कर ईद की बधाइयों का और सेवइयों का दौर चलता रहा | बच्चे और महिलाएं दिन भर रंग बिरंगे परिधानों में नज़र आई | शाम को कब्रिस्तान जाकर अपने परिजनों की कब्र पर अकीदत के फूल चढ़ाये गए और फातेहा पढ़ा गया |

Previous articleहरियाली अमावस के मेले में आधी दुनिया का राज़
Next articleजोधपुर में सामने आई मोहब्बत की दिल दहला देने वाली घटना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here