आठ वचनों के साथ हुआ 27 जोडों का सामूहिक विवाह

Date:

u27janph-1अलंकरण २०१३ का भव्य आयोजन

उदयपुर, २। श्री महावीर युवा मंच संस्थान एवं सामूहिक विवाह समारोह समिति के तत्वावधान में परिणय सूत्र में बंधे २७ वर-वधु को कन्या भू्रण हत्या नहीं करने एवं बेटी बचाओ का संकल्प कराकर बाबुल की दुआओं के साथ नम आंखों से विदाई दी। वर्ष २०१३ अलंकरण समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मानित किया गया।

संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि शनिवार को बी.एन. कॉलेज मैदान पर सकल जैन समाज का १४वां सामूहिक विवाह समारोह में २७ जोडे दाम्पत्य बंधन में बंधे। इन जोडों की सामूहिक बारात फतह स्कूल प्रांगण से प्रात: ९ बजे शुभ मुहूर्त में रवाना हुई। बारात में सबसे आगे शहनाई वादक तो सबसे पीछे महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। दुल्हे बैण्ड के पीछे सुसज्जित घोडों पर तो दुल्हनें सुसज्जित बग्गियों में सवार थी। बारात फतह स्कूल से कुम्हारों का भट्टा होते हुए बी.एन. मैदान पहुंची जहां पर सभी दुल्हों द्वारा सामूहिक तोरण की रस्म अदायगी की, तत्पश्चात सभी दुल्हा-दुल्हन निर्धारित स्टेज पर पहुंचे जहां पर सामूहिक वरमाला एवं आरती की रस्म सम्पन्न हुई। इसके पश्चात १५ हजार से अधिक लोगों का सामूहिक भोज हुआ। दोपहर २.२० बजे शुभ मुहूर्त में सभी जोडों का पाणिग्रहण संस्कार पंडित नंदकिशोर के नेतृत्व में २७ वैदियों पर जैन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए। सात वचनों के बाद आठवां वचन सभी दुल्हा-दुल्हन को कन्या भू्रण हत्या नहीं करने एवं बेटी बचाओ का संकल्प के रूप में कराया। विवाह की रस्म सम्पन्न होने पर नव दंपतियों को संस्थान की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशा कोठारी के सानिध्य में मंत्री विजयलक्ष्मी गलुंडिया, मंजू फत्तावत, पिंकी मांडावत, उर्मिला नागौरी, स्नेहलता दोशी, स्नेहलता वागरेचा सहित अन्य महिलाओं ने ‘बाबुल की दुआएं लेती जा…‘ गीत के साथ विदाई दी। इस दौरान पूरा वातावरण भाव-विभोर हो गया। सभी नव दंपतियों को समाज के श्रेष्ठीजनों से एकत्र १०१ उपहार देकर विदाई दी गई।

 

अलंकृत हुई जैन प्रतिभाएं : अलंकरण २०१३ में बोरज (मुंबई) प्रवासी ताराचंद हुक्मीचंद परमार को समाज भूषण अलंकरण से नवाजा गया। उनका यह अलंकरण उनके पुत्र प्रकाश व नरेश परमार ने प्राप्त किया। समाज गौरव अलंकरण मुंबई प्रवासी मोतीलाल भोलीलाल कोठारी, समाज रत्न सरदारगढ (सूरत) प्रवासी संपतलाल गांधी, तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल मालू को समाज निधि, जैन कांप्रें*स के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष महेंद्र पगारिया युवा गौरव एवं चैन्नई प्रवासी भैरूलाल कोठारी एवं संतोषी कोठारी को युवा रत्न अलंकरण से अलंकृत किया गया।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

100 percent free Spins No-deposit money train 2 slot machine Also provides No-deposit Position Bonuses

ArticlesFree Revolves Just after Cellular phone Confirmation from the...

On line Mississippi Stud 100 percent free otherwise come across to experience the real deal texas tea online uk Money

BlogsSophisticated Three card Web based poker And ongoing RELOAD...

Tennis Stars Spielautomat Zum Kostenlosen Erreichbar 10 Beste Online Power Stars Pc Slots Spielen

Content10 Beste Online Power Stars Pc Slots - Spielablauf...

Kostenlose Angeschlossen Spiele Letter Spielen!

ContentDiverse Wege, damit Spielautomaten gratis zu aufführenBloß Einzahlung im...