nadeswar mandir parisar me sawan utsav manati purbia smaj  ki mahilae (3)उदयपुर, पूर्बिया कलाल जागृति महिला संघ की महिलाओं ने लहरिया धारण कर नादेश्वर जी मंदिर परिसर में सावन उत्सव मनाया। इसके अन्तर्गत महिलाओं ने भजन गाये और प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए महिला मंडल की सदस्य तरूणा पूर्बिया ने बताया कि सावन उत्सव के अन्तर्गत लहरिया पहने महिलाओं ने सावन के गीत गाये और झुले में झुली। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें श्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों को पुरस्कार हेतु चुना गया।
अंत में मंडल की अध्यक्ष अनिता पूर्बिया ने सभी का आभार जताया।

Previous articleडूंगरपुर में गुप्ता सभापति, सागवाड़ा में अहारी अध्यक्ष
Next articleगरमाई छात्र राजनीति
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here