l_fraud-in-udaipur-580c8252c433eउदयपुर.

सूरजपोल थाना क्षेत्र के कालाजी गोराजी कैलाश कॉलोनी में रविवार को दो बदमाश एक महिला की सोने की चार चूडिय़ा ले उड़े। महिला ऊषा खत्री अपने घर के बाहर खड़ी थी, सुबह करीब 11 बजे दो जने उसके पास और स्वयं को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने महिला से कहा कि त्योहारी सीजन है और इस समय चोरी चकारी अधिक हो रही है। ऐसे में सावधानी बरतें। महिला से कहा कि सोने के जेवर उतार कर रख लें। महिला से उन्होंने उसकी 4 सोने की चूडिय़ां उतरवाई और एक पोटली में लपेटकर दे दी और घर में अंदर रख कर आने को कहा। महिला ने अंदर जाकर देखा तो चूडिय़ा नकली मिली।

महिला के शोर मचाने पर वे बाइक लेकर वहां से भाग छूटे। इस संबंध में महिला ने सूरजपोल थाने में शिकायत दी है। थानाधिकारी हेरमब जोशी ने बताया कि महिला के साथ धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी इस तरह से किसी की बातों में नहीं आना चाहिए और सर्तक रहना चाहिए।

Previous articleउदयपुर। संभाग हज कमेटी कार्यालय का शुभारम्भ हुआ।
Next articleजलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने अपने तूफानी दौरे में कई योजनाओं का उद्घाटन किया
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here