DSC_7614

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय ( आर्ट्स ) के छात्रसंघ द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित परमार ने बताया कि विश्व विध्यालय के विवेकानन्द सभागार में आयोजित इस फ्रेशर पार्टी में एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य तथा मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिताए आयोजित की गयी।
दिपेश सिंह रावल को मिस्टर फ्रेशर तथा चंद्रिका शर्मा को मिस फ्रेशर चुना गया। इस प्रतियोगिता में युधिष्ठिर सालवी तथा दिपिका झाला प्रथम रनर अप रहे। इसी तरह एकल गायन में लखन माखन एवं देवेन्द्र मीणा ने क्रमषः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह गायन में युनिक ग्रुप ने प्रथम तथा लाखन ग्रुप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में आशीष माटा प्रथम तथा सेम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह नृत्य में बिन्दू और भावना की टीम प्रथम रही।

Previous articleनवरात्रा स्थापना के दिन ही बाप ने किया देवी स्वरूपा बेटी का वध
Next articleप्रेमी युगल ने एक दूसरे के साथ हाथ बांध – झील में डूब कर की आत्महत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here