RPJHONL019070720143Z14Z52 AMनाबालिग ने शादी से इनकार किया और उसके इनकार के बाद जो कुछ भी हुआ, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

शादी से इनकार करने पर उसके साथ चार लोगों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। सभी आरोपियों के खिलाफ देचू पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीडिता के पिता ने बताया कि वो बकरियां निकालने गई थी। पहले से ताक लगाकर बैठे आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर लिया।

अपहरण कर किशोरी को जोधपुर के सांगरिया फाटा ले जया गया। वहां मुख्य आरोपी के दोस्त पीराराम ने पहले से कमरा लिया हुआ था।

कमरे में किशोरी को बंद कर दिया गया। होटल के कमरे में भी मुख्य आरोपी ने किशोरी पर शादी का दबाव बनाया। लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद सभी बीरमाराम, पीराराम, उसके मित्र राणाराम व सम्पराम ने शराब पी। शराब के नशे में चारों ने किशोरी से गैंगरेप किया।

Previous articleउदयपुर में भी ई-रिक्शा से कर सकेंगे सस्ता सफर
Next articleएजेंसी से घर दूर तो सिलेंडर महंगा
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here