सोने की 3 गलत टाइमिंग से रूठ जाती हैं महालक्ष्मी, बढ़ता है मोटापा

Date:

4872_sleeping_girl2 (1)क्या आप जानते हैं हमारे सोने की गलत टाइमिंग के कारण धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गलत समय पर सोता है तो उससे महालक्ष्मी रूठ जाती हैं और उसके जीवन में पैसों की तंगी शुरू हो जाती है। यहां जानिए किस-किस समय पर हमें नहीं सोना चाहिए, जिससे महालक्ष्मी आपसे कभी न रूठें…

 

 

महालक्ष्मी उन लोगों से रूठ जाती हैं जो सुबह सूर्योदय के बाद भी बहुत देर तक बिस्तर नहीं छोड़ते हैं और बिना किसी ठोस कारण सोए रहते हैं। ऐसे लोग चाहे जितना भी पैसा कमाए लेकिन उनके घर में बरकत नहीं रहती है। परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से सुबह सूर्योदय से पूर्व उठ जाना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी प्राप्त होते हैं। सुबह-सुबह की ताजी हवा हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान होती है।

 

सोने का दूसरा गलत समय है दिन का समय। जो लोग दिन के समय में अकारण सोते हैं उनसे महालक्ष्मी रूठ जाती हैं। दिन का समय कर्म करने के लिए होता है अत: जो लोग इस समय काम न करते हुए आलस्य के कारण सोते हैं, उन्हें भी पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। दिन में सोने वाले लोगों को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय सोने से पेट संबंधी रोग हो सकते हैं, खाना ठीक से पचता नहीं है, कब्ज, गैस आदि होने की संभावनाएं रहती हैं। ऐसे लोगों को मोटापे की समस्या भी हो सकती है।

 

सोने का तीसरा गलत समय है सूर्यास्त का समय। सूर्यास्त का समय देवी-देवताओं के पूजन का समय होता है। इस समय में सोने वाले व्यक्ति से सभी देवी-देवता अप्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के समय सभी देवी-देवता पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और लोग कर्म न करते हुए आलस्य के कारण सोए रहते हैं उन लोगों से वे अप्रसन्न हो जाते हैं। देवी-देवताओं की अप्रसन्नता के कारण व्यक्ति को कई प्रकार से असंतुष्ट रहना पड़ता है।

 

यदि कोई व्यक्ति बीमार है या बुजूर्ग तो वह अपनी सुविधा के अनुसार दिन में किसी भी समय सो सकता है। ऐसे लोगों के किसी भी समय में सोने से कोई दोष नहीं लगता है। जबकि यदि कोई व्यक्ति अकारण गलत समय में सोता है तो यह शुभ नहीं माना जाता है।

 

हमें सुबह-सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर देवी-देवताओं का पूजन करना चाहिए। सुबह योगा करने और टहलने के फायदें हम सभी जानते हैं। ऐसा करने पर व्यक्ति को दिनभर ऊर्जा प्राप्त होती है। कार्यों में सफलता मिलती है। रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने वाले लोग आलस्य से दूर रहते हैं और कर्म करते हैं।

 

 

किसी भी व्यक्ति को दिन में कम से कम 6 घंटे और अधिक से अधिक 8 घंटे की नींद लेना चाहिए। इस समय से कम या ज्यादा नींद लेने पर व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सुबह जल्दी न उठने पर पूरे दिन की दिनचर्या असंयमित हो जाती है। खाना ठीक से पचता नहीं है, मोटापा बढ़ता है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

1 COMMENT

  1. योगा सही शब्द नहीं है। पाश्चात्य सभ्यता का अनुकरण न करें। सही शब्द है : योग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Vegas Downtown Slots 100 percent piggy bank pokie free spins free Gold coins website links June 2025

BlogsMouse click “Continue” and also you’re all signed up!...

Игра Клуб делать в слоты и играть ставки на авиаспорт в Стране Казахстане

Остальные игроки избирают разбирать результаты истекших тиражей, абы замерить...

Dolphin’s Fortune 2 Slot Demo by the Booming top wms gaming slots Games 95 83% RTP 2025

ContentWild Extra: top wms gaming slotsDolphin’s Fortune dos DetailsYour...