लिफ्ट के दरवाजे और दीवार के बीच फंसा गार्ड,दर्दनाक मौत

Date:

5312_4उदयपुर. प्रतापनगर स्थित आईटीआई के सामने स्थित मकान में मंगलवार रात करीब नौ बजे ऑटोमेटिक लिफ्ट के दरवाजे और दीवार के बीच फंसने से गार्ड की मौत हो गई। मरने वाला भीम क्षेत्र के घाटा गांव का रहने वाला था। घटना प्रतापनगर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक हादसा साथ रहने वाले भाइयों त्रिलोकसिंह और मुख्तियार सिंह के घर में हुआ। दोनों की रोड नंबर 12 पर फ्रेंड्स इंजीनियरिंग के नाम से फैक्ट्री है। इसके गार्ड नवल सिंह (45) पुत्र छोग सिंह निवासी घाटा को शाम को घर पर काम से बुलाया गया था। वह सेकंड फ्लोर से गमला लेकर लिफ्ट से उतर रहा था कि लिफ्ट चल पड़ी। उसका पैर लिफ्ट के दरवाजे और दीवार के बीच के करीब आधा फीट के गैप में फंस गया। लिफ्ट बढऩे के साथ पूरा शरीर खिंच गया। एसपी अजयपाल लांबा भी मौके पर पहुंचे। ढाई घंटे मशक्कत के बाद बाहर निकाला। नवल सिंह 14 साल से फ्रेंड्स इंजीनियरिंग के संचालकों के घर काम कर रहा था। वह हाल ही पत्नी व पांच बेटियों के आने के बाद फैक्ट्री में गार्ड के रूप में लगा था। तब से वह फैक्ट्री परिसर में ही रह रहा था और चौकीदारी कर रहा था। घरेलू काम पर भी उसे बुलाया जाता था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी मिलने के बाद देर रात मृतक के परिजन भीम से उदयपुर के लिए रवाना हो गए थे।
8990_8

8986_9

8988_1गैस कटर से काटा लिफ्ट का बेस एंगल
नवलसिंह का शरीर बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने इसे निकालने के लिए गैस कटर से लिफ्ट का बेस एंगल कटवाया। अनुमान था कि इससे बॉडी निकाल ली जाएगी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिर साबल के जरिए लिफ्ट को दीवार से दूर कर जगह बनाई और शरीर निकाला। इस सबमें ढाई घंटे लग गए। तब तक खून रुकने से शव काला पड़ चुका था।
हादसे के कारणों का पता लगाएंगे
प्रथम दृष्टया लिफ्ट संचालन में गड़बड़ी के कारण हादसा होना लगता है। फिर भी मामले की जांच करवाई जाएगी। इसके मूल कारणों का पता लगाया जाएगा कि नौकर इस लिफ्ट में फंसा कैसे।- अजयपाल लांबा, पुलिस अधीक्षक, उदयपुर
ऐसे फंसा
सेकंड से फस्र्ट फ्लोर पर गमला लाते समय हादसा। घर के बाहर लगी लिफ्ट के गेट और दीवार के मध्य फंस गया।
ऐसे पता चला
लिफ्ट के जाम होने पर परिवार सदस्य बाहर निकले, देखा लिफ्ट के ऊपर से नौकर का हाथ बाहर निकला हुआ था।
ऐसे निकाला
लगभग आधा फीट के गैप में फंसे नौकर के शव को लिफ्ट का बेस काटकर ढाई घंटे बाद निकाला गया।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

1xBet Aviator Gameplay Online from the Certified Web site inside the Asia

Collaborations with greatest https://downloadlagu9.com/twin-casino-thuong-100-cho-lan-gui-tien-dau-tien-danh-cho-nguoi-choi/ application developers intensify the newest...

Основний інтернет-сайт MostBet UA

Онлайн букмекерська контора MostBet Офіційний сайт букмекерської контори MostBet в...

How to make the most of your squirt gay meet experience

How to make the most of your squirt gay...

Exactly how to download and instal Mostbet application in Pakistan?

The main Mostbet web site runs legitimately and holds...