6157_70उदयपुर. मौसम पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के बादल कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर है। चक्रवाती हवा का परिसंचरण बना हुआ है। अगले 48 घंटे आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में हवा का मिजाज फिर बदल गया। मंगलवार को राजसमंद सहित प्रदेश के 10 जिलों में चक्रवाती हवा के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। राजसमंद जिला मुख्यालय पर कांकरोली, राजनगर में मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे से आधा घंटा तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। उदयपुर में तीन दिन बाद मौसम खुला। धूप के कारण फिर से गर्मी ने तेवर दिखाए। इधर राजधानी जयपुर में अंधड़ ने जनजीवन को प्रभावित किया।

Previous articleयूआईटी सचिव की कुर्सी और कार की कुर्की दो दिन टली
Next articleवकील की पत्नी की हत्या का खुलासा
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here