अपनों के प्यार के साथ मना रंगों का त्यौहार

Date:

holi650x433

उदयपुर । शहर में होली का दो दिवसीय पर्व धूम धाम और रंगों से सराबोर होकर मनाया । शहर भर में जगह जगह होली दहन के कार्यक्रम हुए जिसमे सैकड़ों लोगों ने भाग लिया । धुलंडी के दिन मस्तानों की टोलियों ने झीलों के नगरी को रंगों से भर दिया । कई परिवारों में नवजात बच्चों के ढ़ूंढ़ोत्सव भी मनाये गए। शहर भर में होली के दोनों दिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए किसी भी अप्रिय holi-02_1425464658घटना के लिए चाक चौबंद निगरानी की |
होली का दहन :
शहर में होली दहन का मुहूर्त गोधूलि वेला का था। ६.१५ के बाद शहर के हर गली मोहल्ले कॉलोनियों आदि में होली दहन के कार्यक्रम हुए । होली दहन के पूर्व पूजा अर्चना की गयी, नव विवाहितों और नव जात बच्चों को होली की परिक्रमा करवाई गयी । होली में नारियल का होम किया गया । बड़ी होली, जगदीश चोक, मल्लातलाई, होली के बड़े कार्यक्रम आयोजित किये गए | जगदीश चौक में होलिका दहन के पूर्व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया और सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने होली दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया । मल्ला तलाई चौराहे पर होली दहन का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, नगर निगम महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, विशिष्ठ अतिथि लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रताप सिंह राठोड, मेवाड़ चैनल के संचालक छोगा लाल भोई थे । पूजा अर्चना और पारम्परिक अनुष्ठान के बाद होली का दहन किया गया ।
राजगोत्सव मना धूम धाम से :
रंगोत्सव का दूसरा दिन पूरी तरह रंगों में डूबा रहा फिजां में उत्साह का गुलाल है…चेहरों पर रंगों की बहार है…आज खिलने लगी फिर मुस्कान है…ऐसे ही रंगबिरंगे माहोल में रंगोत्सव का आगाज़ हुआ । दोस्तों के साथ खिलखिलाते हुए ये रंग-बिरंगे चेहरे होली की खुशियों का पैगाम लेकर आए हैं। कही गुलाल तो कही रंग भरी पिचकारी, रंगों में लिपटे हुए मस्तों की टोलिया दिन भर शहर में घुमती रही, जगदीश चोक में विदेशियों ने भी रंगों के इस त्यौहार का आनंद लिया, कोलोनियों में महिलाओं ने घर घर जाकर अपनी सखियों के गलों पे गुलाल की चमक डाली। पुरुष, महिला, बच्चे और युवा उड़ते गुलाल और म्यूजिक की धुन पर होली है…. बुरा न मानो होली है…. बोलते हुए एक दूसरे को गुलाल से रंगते हुए देखे गए। शहर के अलग-अलग हिस्सों में समूह और संगठनों द्वारा मिल कर रंग खेला गया। राजगोत्सव पर हर ओर रंग और अबीर में लबरेज खुशियां दिखाई दी।

holi-masti-54f7ec47963e0_g

पुलिस रही चौकन्ना:
होली के हुड़दंग में कोई संदिग्ध गतिविधि न हो। ड्रिंक करके लोग सड़कों प दुर्घटनाओं को अंजाम न दे दें। लोगों में किसी तरह का विवाद न हो। इन बातों को रोकने के लिए पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नज़र आई। कई बार मनचले रंग के बहाने शहर में घूम लोगों पर रंग डालने पर पुलिस द्वारा रोका गया। मुस्लिम समाज का जुमे का दिन होने से मस्जिदों के बाहर भी खासा पुलिस का जाब्ता नज़र आया। पुलिस की सतर्कता और शहर वासियों की सद्भावना के चलते होली के दोनों दिन कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।

holi-masti-54f7ee834b938_g

holi-masti-54f7edbd00daa_g

holi-masti-54f7edf403bf3_g

Holi-pigment-wash_1364367i

holi-tips-18

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gokken met Verstand Vind de Beste Casino Belgium Opties voor een Veilige en Spannende Ervaring._1

Gokken met Verstand: Vind de Beste Casino Belgium Opties...

Закачать аддендум 1xBet для Android iOS Java Компьютер

Ежели аутсайд забросил логин 1xBet али обращение, ведь это...

Закачать 1xbet Возьмите Айфон Безвозмездно Мобильное Аддендум 1хбет Для Ios

Ежели вы сомневаетесь а вот отечественной проверке, можете сами...