उदयपुर में जमी बर्फ

Date:

सर्दी को देखते हुए सोमवार को स्कूलों की छुट्टी

उदयपुर. हिमालय से आ रही बर्फानी हवा ने समूचे प्रदेश को चपेट में ले लिया। अधिकांश इलाकों में शीतलहर चलती रही। लेकसिटी में रात का तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। शहर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.5 और यूनिवर्सिटी कैंपस का 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह तापमान इस मौसम का सबसे कम है। दिन में भी बर्फानी हवा चलने से दिनभर कंपकपी रही। शहर में इससे पहले संक्रांति के आसपास तापमान 3 डिग्री तक लुढ़क गया था। शहर का जनजीवन कड़ाके की सर्दी की जद में आ गया है।

चौबीस घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड के मारे हाथ पैर मानो सुन्न हो गए और ठंडी हवा शूल की तरह चुभने लगी। शनिवार दिन का पारा 19.8 व शुक्रवार रात का 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रतापगढ़ के धरियावद में भी पारा 3 डिग्री पर पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Die Zukunft der Live -Händlerspiele in Online -Casinos

Live -Händlerspiele verändern die Online -Casino -Atmosphäre, indem...

Registration within the 1xbet in the few easy steps in the 2025

While you are periodically regarded as an https://massagemosasco24horas.com.br/2025/10/21/%e0%b8%a7%e0%b8%ad%e0%b8%a5%e0%b9%80%e0%b8%a5%e0%b8%a2%e0%b9%8c%e0%b8%9a%e0%b8%ad%e0%b8%a5%e0%b8%97%e0%b8%b1%e0%b9%88%e0%b8%a7%e0%b9%82%e0%b8%a5%e0%b8%81%e0%b9%80%e0%b8%9b%e0%b9%87%e0%b8%99%e0%b8%9e/ additional...

Топ казино онлайн ✅ Рейтинг лучших 10 казино для...

Топ казино онлайн ✅ Рейтинг лучших 10 казино для...