गर्मी बढी, तापमान ३९ डिग्री

Date:

मई माह के लगते ही बढा गर्मी का अहसास
कूलरों की बिक्री जोरों पर, स्कूलों में छुट्टियां
उदयपुर, । पिछले दिनों शहर में हुई बारिश से जहां मौसम सुहावना बना हुआ था। वहीं रविवार से मौसम में अचानक बदलाव के साथ एवं मई माह के शुरू होते हुए गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। बुधवार को लेकसिटी का तापमान ३९ डिग्री पर पहुंच गया। दिन में तेज गर्मी के कारण जहां सडके सुनी नजर आने लगी है वहीं विद्यालयों में भी मई माह के शुरू होते ही छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।

garmi
मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान ३९.३ डिग्री व न्यूनतम तापमान २३.७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढोतरी के साथ ही गर्मी के कारण लोगों का हाल-बेहाल होने लगा है। शहरवासी शाम होते ही गर्मी से निजात पाने के लिए फतहसागर की पाल पर ठंडी हवा में बैठे नजर आते है। वहीं गर्मी के बढने के साथ ही कूलरों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। शहर में लकडी के कूलरों की बिक्री जोरों पर है।
अप्रेल माह के अंतिम सप्ताह में लगातार बारिश एवं इसके पश्चात आए तापमान में बदलाव के साथ ही तेज गर्मी की चुभन से दोपहर में सडकों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आते है। शहर में गर्मी के तेवर तीखे होने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है। शहर में विदेशी पर्यटकों का आना कम हो गया है और शहर का होटल व्यवसाय व टूरिज्म बिल्कुल ठप्प पड गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्घि होगी। शहर का तापमान तीन दिनों में ४२ डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
लु से बचने के जतन: शहर में गर्मी शुरू होते ही ग्रीष्म ऋतु का फल आम बाजार में बहुतायत मात्रा में दिखने लगा है। वहीं लु से बचने के लिए शहरवासियों द्वारा घरों में कच्ची केरी का रस बना पिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Roulette für nüsse aufführen kostenfrei Spielgeld Demonstration

ContentAutomatenspiele für nüsse abzüglich Registration aufführenGebührenfrei RouletteSpielauswahlIhr Zufallsgenerator as...

Draw Video online casino minimum deposit 5 game Nyc Lottery: Formal Webpages

ContentOnline casino minimum deposit 5 - The fresh RecommendationsMissing...

ten Legitimate bitcoin casino Fortunejack login Solitaire Game one to Pay Real cash inside 2025

ArticlesTaking advantage of Their $5 Deposit Bonus: bitcoin casino...

SpinsHeaven Casino Rezension 2025

ContentVirtual reality CasinosErreichbarkeit des Kundendienstes❔ Man sagt, sie seien...