जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पहले की रात शहर की मुस्लिम बस्तियां ऐसी जगमगाई मनो आका की आमद से नूर की बारिश हो गयी हो। शहर की मुस्लिम बस्तियां रोशनी से जगमगा रही है। बुधवार को शहर में जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा। जिसमें सभी मौहल्लों का जुलूस एक साथ दोपहर 1.30 बजे अंजुमन चौक से रवाना होगा।
शहर के खांजी पीर सिलावट वाड़ी, धोली बावड़ी, मल्ला तलाई सविना आदि हर मुस्लिम बस्तियों की रोनक मंगलवार की रात देखने लायक थी। हर घर हर सड़क रोशनी में जगमगा रही है। मजहबेइस्लाम के आखिरी पैगम्बर मुहम्मद स.अ.व. के दुनिया में आमद के उत्सव जश्‍ने ईद मिलादुन्नबी के मोके पर बच्चा बच्चा खुश दिखाई दे रहा था। हर जगह खाने पिने की स्टालें लगी हुई थी जहाँ तबर्रुक बांटा जा रहा था।

विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

खांजीपीर धोलीबावडी मल्लातलाई सिलावट वाड़ी में खाने पिने और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गयी थी जहाँ शहर के सभी मुस्लिम बच्चे महिलाऐं युवा शरीक हुए।
वही कई मस्जिदों में और अंजुमन चौक पर मिलाद के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है | बुधवार को रबीउल अव्वल ( इस्लामी माह ) की १२ तारीख को पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्न -ए- ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है | जिसकी तैयारियां रबीउल अव्वल का चाँद दिखने से ही शुरू हो जाती है |

Previous articleकटारिया के खिलाफ जनता सेना ने की चुनाव आयोग को शिकायत – पत्नी के नाम बेशकीमती संम्पत्ति का ब्योरा छिपाया .
Next articleहो गया मावली का मामला सेट, भाजपा के बागी कुलदीप सिंह ने पलटी खाई और हो गया जोशी के साथ – टूट गयी धुनी माता पर खायी कसम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here