l_1-1476356883

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुछ छात्र नेताओं द्वारा दशहरे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य लोगों के पुतले जलाये जाने के मामले में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने केरल के कन्नूर जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भी राज्य सरकार से रिपोर्ट देने को कहा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जेएनयू के कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन के कुछ नेताओं ने दशहरे के दिन रावण के बजाय मोदी और कुछ अन्य लोगों के पुतले जलाये थे।

सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से इस घटनाक्रम के बारे में विस्तार से रिपोर्ट देने को कहा है। जेएनयू के कुलपति जगदेश कुमार ने भी ट्वीट कर कहा है, ‘पुतला जलाए जाने की घटना के बारे में हमें जानकारी मिली है। इस बारे में और पड़ताल की जा रही है। घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच की जा रही है।’

पुतला दहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जेएनयू प्रशासन ने इस पर सख्त कदम उठाते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच का आदेश दिया है।

इधर, केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के गृहनगर में बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ता रेमिथ की हत्या कर दी गई थी। पार्टी ने इसके विरोध में राज्य में 12 घंटे की हडताल का आह्वान किया है। गृह मंत्रालय ने इस मामले में भी राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

Previous articleकमलेश तिवारी का उदयपुर आने की सूचना पर मुस्लिमों ने किया जम कर विरोध – तिवारी को प्रशासन ने रास्ते में ही रोका
Next articleउदयपुर में भाजपा नेताओं का जमावड़ा – शादी समारोह में शिरकत करने आरहे है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here