उदयपुर , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया को नेता प्रतिपक्ष मनोनित किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला उदयपुर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।

Gulab-chand-kataria

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा द्वारा पूर्व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को जो जिम्मेदारी दी है उनको सांमजस्य के साथ निभाते हुए एक परिवार की भांति कार्य करेंगे एवं आगामी चुनाव में कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फैंकने और आमजन की भाजपा सरकार अवश्य बनाऐंगे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, सभापति रजनी डांगी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, किरण जैन, युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र औदिच्य आदि ने भी गुलाबचन्द कटारिया एवं वसुन्धरा राजे सिंधिया को बधाई प्रेषित की।

कटारिया कल उदयपुर में – भव्य स्वागत होगा

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि नव मनोनित नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया अपने मनोनयन पश्चात् अपने गृहनगर प्रथम आगमन पर उत्साहित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 3 फरवरी को प्रातः 7 बजे सिटी रेल्वे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। सिटी स्टेशन से कटारिया को जुलूस के रूप में पार्टी कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

Previous articleस्व.सुखाडिया की पुन्य तिथि पर श्रद्धांजलि
Next article’रामलीला’ की शूटिंग के लिए दीपिका पहुंची उदयपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here