पुलिस के पास कोई जादू नहीं

Date:

nagor

उदयपुर। राजस्थान के नागौर में जमीन विवाद के चलते दलित और जाट समुदाय में हुए खूनी संघर्ष के आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं होने पर मीडियाकर्मियों द्वारा आज सुबह उदयपुर में किए गए सवाल के जवाब में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि  “पुलिस के पास कोई जादू नहीं है”, जो तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर लें। आरोपियों की तलाश चल रही है। आखिर आरोपी कितना भागेंगे, गिरफ्तार हो ही जाएंगे। कटारिया आज सुबह यहां उनके निवास पर मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे। उल्लेखनीय है कि नागौर में तीन दलितों की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई। इस दौरान महिलाओं से भी अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है। संघर्ष में कुल चार लोगों की मौत हुई। पुलिस ने कुल 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें 27 नामजद हैं। अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
फिर हमला होने के खौफ में पीडि़त : आरोप है कि जाटों ने अस्पताल में भर्ती घायलों पर भी हमले का प्रयास किया। जिसके बाद अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई है। दलित समुदाय के लोगों ने मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्हें डर है कि इस दौरान आरोपी फिर से हमला बोल सकते हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह है मामला : नागौर के डांगावास गांव में गुरुवार को 23 बीघा जमीन विवाद में पंचायत बुलाई गई। इसका बुलावा लेकर पहुंचे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद गुस्साए जाटों ने दूसरे पक्ष के तनी लोगों को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। बाद में यह झगड़ा और बढ़ गया जिसकी शिकार महिलाएं भी हुईं। हमले में मारे गए एक आदमी की आंखों में लकड़ी तक डाल दी गई।
घायल बोले : जहां छिपते, वहीं ट्रैक्टर चढ़ा देते
एक घायल महिला ने बताया, क्र250 लोगों की भीड़ से बचने को हम जहां भी छिपे, लोगों ने वहीं पर ट्रैक्टर चढ़ा दिए। घर की छत पर बचने को चढ़े तो मकान ही ढहा दिया। भीड़ ने महिलाओं को भी नहीं बक्शा, लाठी-सरियों से पीटा। दूसरे घायल खेमाराम ने बताया कि उसके परिवार के लोग पंचायत में थे, बातचीत के दौरान आरोपियों ने उनके एक सदस्य अर्जुन के सिर पर लाठी से वार कर दिया, सामने जाट समुदाय के लोग बंदूक लेकर बैठे थे, हमले के बाद अर्जुन एक बंदूकधारी के ऊपर गिरा, उसी दौरान अफरा-तफरी में ट्रिगर दबा और गोली रामपाल के लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Login

Win Diggers Casino has actually simply presented a boosted...

Win Diggers Online Casino Frequently Asked Questions: Ultimate Overview for UK Players

Invite to Win Diggers Gambling establishment, a preferred on-line...

Reasons to Pick Victory Diggers Gambling Enterprise?

Easy navigation, numerous coupons and a big choice of...

Лучшие онлайн казино с бездепозитными бонусами 2025 года

Лучшие онлайн казино с бездепозитными бонусами 2025 годаОнлайн казино...