10 घंटे में क्या कुछ घटा केजरीवाल के साथ

Date:

kejriwal635220-01-2014-08-51-99Nदिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली पुलिस के एक एसएसपी और तीन एसएचओं को निलंबित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। आज दिनभर दिल्ली में क्या कुछ घटा इस पर एक नजर…

धरने की जानकारी देने शिंदे पहुंचे पीएम आवास

केंद्रीय गृहमंत्री सुशिल कुमार शिंदे अभी प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे हैं। पीएम निवास पर वे प्रधानमंत्री को केजरीवाल के धरने की जानकारी देंगे।

नहीं होगा गणतंत्र दिवस समारोह-केजरीवाल
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के राजपथ को देश की जनता से भर देंगे। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह भी नहीं होने देंगे।

हिरासत में लिए गए परिवहन मंत्री
केजरीवाल के साथ धरने पर बैठे दिल्ली के परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस में हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सौरभ खुद कार में बैठे थे।

दिल्ली पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां
गृह मंत्रालय ने टि्वटर पर बताया कि दिल्ली पुलिस के सभी कर्मचारियों की सभी छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही बताया कि धरनास्थल पर चार हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं।

सीएम के धरने से कुछ नहीं होने वाला – मनीष तिवारी
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि केजरीवाल और उनके मंत्रियों के धरने पर बैठना संवैधानिक तौर पर अराजक एवं दिखावटी है। मनीष तिवारी ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ अरविंद के धरने पर बैठने से कुछ नहीं होने वाला।

एक प्रशासक के तौर पर फेल हुए केजरीवाल
अन्ना टीम की सदस्य किरण बेदी ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक प्रशासक के तौर पर फेल हो गए हैं।

कानून तोड़ रही है आप सरकार-कांग्रेस
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि जिन लोगों को संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी मिली वहीं कानून तोड़ रहे हैं। संविधान की धçज्जयां उड़ा रहे हैं।

रेल भवन के सामने ही धरने पर बैठे केजरीवाल
दिल्ली पुलिस के एक एसीपी और तीन एसएचओ को निलंबित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली में रेल भवन के सामने ही धरने पर बैठ गए। केजरीवाल गृह मंत्रालय के सामने धरना देने में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने केजरीवाल को रेल भवन पर ही रोक दिया। पुलिस ने उन्हें गणतंत्र दिवस को परेड का हवाला देते हुए आगे जाने देने से मना कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के केजरीवाल के आरोप
रेल भवन पर केजरीवाल ने भीड़ को संबोधित करते हुए पुलिस पर फिर हमला बोला। केजरीवाल ने बोला कि पुलिस ड्रग्स और सेक्स रैकेट के साथ है। यहां सीएम के कहने पर पुलिस का तबादला नहीं होता। केजरीवाल ने कहा कि उनकी दस दिनों तक धरना पर बैठने की घोषणा की। साथ ही आम लोगों से धरने में शामिल होने की अपील की।

साथ ही केजरीवाल ने कहा कि सारी दिल्ली पुलिस से पैसे इकठ्ठे करके कमिश्नर और शिंदे पर पहुंचाती है। हमारी मंशा 26 जनवरी में खलल डालने की नहीं है, जो भी होगा गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी। ये कैसी 26 जनवरी है ? लोगों से पैसे छीने जा रहे हैं ये कैसा गणतंत्र है? जनतंत्र आज से शुरू होगा, हम सारे लोग यहां बैठेंगे और आजादी की लड़ाई यहीं से शुरू होगी।

धरना की इजाजत नहीं-शिंदे
वहीं गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने साफ कर दिया कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर केजरीवाल को धरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यहां धारा 144 लागू है। यहां इजाजत नहीं दी जाएगी। धरना करना है तो जंतर-मंतर पर जाएं। उनको पद की गरिमा को देखते हुए उप राज्यपाल पर भरोसा रखना चाहिए, जिन्होंने जांच का आश्वासन दिया है। जांच में सब सामने आ जाएगा। साथ ही शिंदे कहा कि दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के अधिन नहीं की जाएगी।

साथ ही शिंदे ने कहा कि पुलिस की जवाबदेही जल्द ही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां पर आरोपी पुलिसवालों पर जांच की बात है। दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग जांच के पहले ही आदेश दे चुके हैं।

धरने से आम लोग परेशान, 4 मैट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के धरना प्रदर्शन से आम आदमी परेशान है। धरना के मद्देनजर मेट्रो के चार स्टेशनों पटेल चौक, कंद्रीय सचिवालय, रेस कोर्स और उधोग भवन अब भी बंद है। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।

आप को सचिवालय नहीं, सड़कें हैं पसंद-जेटली
भाजपा नेता अरूण जेटली ने कहा कि नव नवेली पार्टी सचिवालय के भीतर नहीं सड़कों पर सहज महसूस करती है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Лучшие онлайн казино с бездепозитными бонусами 2025 года

Лучшие онлайн казино с бездепозитными бонусами 2025 годаОнлайн казино...

Win Diggers Gambling Enterprise Sister Sites

Win miners Gambling establishment sister sites will certainly be...

Beste Online Internet Casinos Schweiz 2025 Top 10 Swiss Casinos

Online-casino Eidgenossenschaft Mit Chf 2'200 Welcome BonusContentWorauf Sie Achten...

“zakłady Bukmacherskie, Legalny Bukmacher Online

Zakłady Bukmacherskie ️ Obstawiaj Zakłady Online Unces VulkanbetContentSprawdzenie Bonusów...