इमाम हुसैन की याद में विशाल रक्तदान शिविर आज

Date:

उदयपुर, मोहर्रम की पांचवी तारीख पर दाऊदी बोहरा जमात द्वारा कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और शहीदों की याद में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर बोहरवाडी स्थित बोहरा यूथ मेडिकेयर सेन्टर और मधुबन स्थित उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम सहयोग प्रदान करेगी। शिविर प्रात: ८:३० बजे से २:०० बजे तक चलेगा।

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता अनिस मियांजी ने बताया कि रसूलपुरा मस्जिद में महिलाओं की मजलिस में जीनत बानो ने कर्बला की शहादत की साक्षी रही जैनब अलेह सलाम पर तकरीर पेश करते हुए कहा कि कर्बला के जेहाद की चश्मदीद गवाह रहते हुए जैनब अलेह सलाम ने ना सिर्फ अपने दोनों जवान बेटों की शहादत दी, बल्कि इस जेहाद की चश्मदीद गवाह रहते हुए लुटे हुए कुनबे की सिपहेसालार बन कर उनको ढाढस बंधाया और कुनबे को कर्बला से शाम और फिर शाम से कर्बला तक सफर तय करवाया। उन्होंने जगह जगह पर अपनी तकरीर से लोगों को कर्बला के ऐतिहासिक मंजर से वाकिफ करवाया। महिलाओं की मजलिस में जीनत बानो के साथ साथ तेमिदा हैदरी और सिद्दीका ने भी अपनी तकरीर पेश की।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Verbunden Casinos qua Echtgeld im Test: Bauernfängerei und ernst?

ContentSpielsaal Erfahrungen vorteilWird das Gast durch Angeschlossen Casinos zugelassen?Vorteile...

موقع ثروة ساحرات المقامرة تصفح الرأي أو متعة الرهان أو الدخل الحقيقي

المدوناتأين تستمتع بثروة الساحرات عبر الإنترنتماكينات القمار المطلعة في...

Top Verbunden Spielbank Maklercourtage Angebote in Deutschland 2025

ContentÜberlegen Die leser durch die bank, inwiefern dies je...

Best Online poker Internet sites to try out the real american gigolo $step 1 deposit bargain Currency 2024 fitness Global Network

ContentStart by Demonstration FunctionStates that have Court Gambling on...