6353816-12-2013-01-43-24Nसतना के रन्नैही गांव निवासी एक महिला ने रीवा के संजय गांधी अस्पताल में नौ बच्चों को जन्म दिया। हालांकि, प्री मेच्योर डिलीवरी होने के कारण सभी की मौत हो गई। अपने तरह का पहला मामला होने के कारण स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक अंजू कुशवाहा पति संतोष कुशवाहा (कृषक) निवासी रन्नैही थाना कोठी जिला सतना को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रविवार रात करीब 11 बजे भर्ती कराया था। देर रात करीब 12.31 बजे महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया। इनमें सात बच्चे और दो बच्चियां  थीं।

प्री मेच्योर डिलीवरी होने के कारण सभी की मौत हो गई। बताया गया है कि पहले महिला को जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। महिला की स्थिति ठीक बताई गई है। अस्पताल के सीएमओ डॉ. एसके पाठक ने बताया कि डिलीवरी नार्मल है। समय से दो माह पूर्व प्रसव होने के कारण केस बिगड़ गया है। प्रसूता की हालत ठीक है।

Previous articleअंतिम दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम, युवाओं के डांस ने मचाया धमाल
Next articleहॉस्टल की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास पर उबला जोबनेर
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here