Post newsगहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मस्लिम भी देश भक्त हैं। उनमें भी देशभक्ति की भावना है। उनके प्रति नफरत का जहर कांग्स रे ने बोया और घोला है। कटारिया शनिवार को आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में भाजयुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी को सुझाव दिया कि वे अपनी जाजम पर सभी धर्म-समुदायों के युवाओं काे स्थान दें। पोर्ट ब्लेयर यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने वहां ऐतिहासिक सेल्लर जेल यू देखी थी, जहां देश की आजादी के लिए लड़ने वाले कई बहादुरों को फांसी दी गई थी। फांसी पर चढ़ने वालों में मुसलमान भी शामिल थे। कटारिया ने युवा कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वे जनता के कामों केलिए लड़ें। इससे उनकी पहचान बनेगी।
निजी या गलत कामों के लिए लड़ेंगे तो न समाज महत्व देगा, न अधिकारी सुनेंगे। कटारिया ने कहा कि जवानी के दिनों में वे भी जोश से भरे हुए थे। एक बार जनांदोलन को लेकर पूर्वकलेक्टर
पी.सी. जैन का कालर पकड़ लिया था। कटारिया ने कहा कि वे नहीं चाहते कि हमारे युवा मोर्चा कार्यकर्ता किसी की कालर पकड़ें, लेकिन कमजोरों की जरूरतों के लिए संघर्ष से पीछे न हटें।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट,ग्रामीण विधायक फल ू सिंह मीणा, प्रमोद सामर, डिप्टी मेयर लोकेश द्विवेदी, शहर जिला महामंत्री डाॅ. किरण जैन, भाजयुमो
प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पार्षद नानालाल बया, अतुल चंडालिया, आकाश वागरेचा आदि भी मौजूद थे। फीडबैक शेखावत मंच से लेना था कटारिया विरोधी भैरों सिंह शेखावत मंच
के प्रवक्ता ललित मेनारिया ने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के दौरे को व्यर्थ बताया। कहा कि चंद्रशेखर को उन उपेक्षित नेताओं से मिलना चाहिए था, जो भाजपा की रीढ़ हैं।

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि अधिकांश राज्यों के मतदाताओं
को अपने वोट की कीमत पता नहीं है। साठ प्रतिशत मतदाता ही वोट डालते हैं।
वोट नहीं डालने वाले चालीस प्रतिशत मतदाताओं का एमपी या एमएलए चुनने और
सरकार बनाने में काेई योगदान नहीं है। चंद्रशेखर ने मोर्चा कार्यकर्ताओं से अपील
की कि वे लोगों में मतदान के प्रति कल्चर डवलप करें।

चंद्रशेखर बोले- कोर कमेटी में हों महिलाएं भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने तीन दिवसीय दौरे की अंतिम बैठक सुखेर स्थित होटल में शनिवार सुबह ली। उन्होंने शहर मंडल पदाधिकारियों से कहा कि हमें अपने बूथ कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करनी होगी। हर बूथ के लिए निर्धारित 21 सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम में महिला, अल्पसंख्यक, एससी, एसटी, अोबीसी के साथ अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को भी शामिल करना होगा। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि बूथ की कोर कमेटी में हम उस बूथ क्षेत्र के समर्पित व जागरूक कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे तो उनका सम्मान बढ़ेगा। शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट व जिला प्रभारी हरिहर ने भी संबोधित किया।

Previous articleसरकार जा जबर्दस्त कारनामा – जिस सैनिक ने पाकिस्तान और चाइना के खिलाफ लड़ी थी जंग उसको जिन्दा रहते मृत घोषित कर दिया .
Next articleकांस्टेबल परीक्षा में हर रेंज में अलग पेपर, जिला स्तर पर बनेगी मेरिट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here