IMG-20150130-WA0020

उदयपुर | नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अवैध निर्माण निरोधी अभियान के तहत झील किनारे बिना स्वीकृति के बन रही तीन मंजिला होटल पर नगर निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को कार्रवाई की और उसकी छत को पंचर करते हुए होटल मालिक को पाबन्द किया है |
जानकारी के अनुसार चांदपोल स्थित पिछोला के हनुमान घाट के पास होटल उदय कोठी परिसर में ही अलग से तीन मंजिला होटल का निर्माण कार्य जारी था, जिसको आज सुबह नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने मोके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवाया और तीसरी मंजिल की छत पंचर करने की कार्रवाई शुरू करवाई | कार्रवाई के दौरान होटल मालिक विश्व विजय सिंह और उनकी पत्नी ने विरोध भी जताया निगम अधिकारियों से कहा सुनी भी होगयी लेकिन कुछ हंगामे के बाद निगम अतिक्रमण रोधी दस्ते ने कार्रवाई शुरू की |
होटल उदय कोठी के मालिक विष्व विजय सिंह का कहना है, कि उनके पास २००६ की होटल निर्माण की स्वीकृति पड़ी हुई है, इसके बावजूद भी नगर निोगम द्वारा होटल तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है | जब की हिम्मत सिंह बारहठ का कहना है कि कोई भी निर्माण की स्वीकृति एक साल के बाद निरस्त हो जाती है | हिम्मत सिंह बारहठ के अनुसार २००६ की ली हुई स्वीकृति अभी मान्य नहीं है | नोटिस देने के बावजूद काम नहीं रुका तो आज कार्रवाई करनी पड़ी |
जानकारी के अनुसार विश्व विजय सिंह ने अपनी होटल के पास का मकान कुंदन सिंह चंदेला से खरीदा था और कुंदन सिंह चंदेला के नाम पर ही २००६ में स्वीकृति दी गयी थी | जो की अभी मान्य नहीं है, राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया की निर्माण कर्ता के पास किसी निर्माण की कोई स्वीकृति नहीं है | पिछले तीन सालों से काम शुरू है और धीरे धीरे कर निर्माण लगातार जारी है | कई बार नोटिस देकर समझाया लेकिन इसके बावजूद तीन मंजिल तक निर्माण कर दिया गया | आज कार्रवाई के दौरानं छत पंचर करने के बाद ऊपर चौथी मंजिल के पिलर बनाये जा रहे थे जिनको तोड़ा गया |
IMG-20150130-WA0019

Previous articleअन्तरमहाविद्यालयी सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता
Next articleचुनाव, शादियां और सीवरेज ने किया शहर का ट्राफिक जाम
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here