केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर से होटल फतहप्रकाश पैलेस को मिले सम्मान को प्राप्त करते वृंदा राजे सिंह एवं आदित्यवीर सिंह।
केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर से होटल फतहप्रकाश पैलेस को मिले सम्मान को प्राप्त करते वृंदा राजे सिंह एवं आदित्यवीर सिंह।
फतहप्रकाश पैलेस एवं गजनेर पैलेस को मिला हेरिटेज ग्रांड कैटेगरी अवार्ड
उदयपुर, भारत सरकार के केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर की दो इकाई उदयपुर स्थित होटल फतहप्रकाश पैलेस एवं बीकानेर स्थित गजनेर पैलेस को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2012-13 में हेरिटेज ग्रांड कैटेगरी से नवाजा है। मंगलवार को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री शशि थरूर ने यह पुरस्कार प्रदान किए।
केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर से होटल गजनेर पैलेस को मिले सम्मान को प्राप्त करते मदन सिंह शेखावत एवं रघुवीर सिंह। केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर से होटल गजनेर पैलेस को मिले सम्मान को प्राप्त करते मदन सिंह शेखावत एवं रघुवीर सिंह। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देश के कई होटल व्यवसायी उपस्थित थे। एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर की सीईओ वृंदा राजे सिंह एवं जनरल मैनेजर ग्रुप ऑपरेशंस आदित्यवीर सिंह ने होटल फतहप्रकाश को मिला सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के एक्जीग्यूटिव जनरल मैनेजर मदन सिंह शेखावत एवं मैनेजर रघुवीर सिंह ने होटल गजनेर पैलेस को मिले सम्मान को प्राप्त किया।
होटल की एक विज्ञप्ति में बताया कि एचआरएच ग्रुप हमेशा अतिथि देवो भव: के मूल मंत्र से अतिथियों की सेवा करता है साथ ही होटलों के पुरातत्व संरक्षण को बनाए रखने का हरसंभव प्रयास करता है साथ ही एचआरएच ग्रुप द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण रोकथाम के नियमों की पूर्णतया पालना की जाती है। फतहप्रकाश पैलेस होटल की अनेकों खूबियों में एक खूबी उनके व्यवसाय के साथ परंपराओं को कायम रखना भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि विगत डेढ़ दशक से होटल फतहप्रकाश पैलेस ने हेरिटेज ग्रांड केटेगरी अवार्ड पर अपना दबदबा बनाए रखा है।

Previous articleदेवहुति की शादी में हुआ 250 करोड़ का खर्च
Next articleयुवा मोर्चा चलायेगा नमो पखवाड़ा
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here