img1130906081_1_1बॉन। जर्मनी का एक स्त्री रोग विशेषज्ञ इलाज के दौरान महिलाओं का यौन शोषण करता था, साथ ही उनकी फोटो खींचता था और उनकी वीडियो भी बनाता था। उस पर यौन शोषण के 10 और निजता के उल्लंघन के 1400 मामले दर्ज हैं। उसे गुरुवार को प्रांकेनथाल की अदालत में पेश किया गया।

 

समाचार पत्र ‘वेल्ट के अनुसार डॉक्टर (52) के इस कुकर्म का खुलासा वर्ष 2011 में तब हुआ जब उसकी एक महिला सहयोगी ने देखा कि डॉक्टर एक दराज को उसी वक्त खोलता और बंद करता है, जब कोई मरीज आती और जाती थी।

 

सहायिका को तलाशी के दौरान दराज से एक डिजिटल कैमरा हाथ लगा। इस कैमरे से डॉक्टर मरीजों की तस्वीरें खींचता था और वीडियो बनाता था।

 

सहायक डॉक्टर ने बताया कि उसने कैमरे में एक महिला के परीक्षण की स्थिति में एक फोटो देखी जिसने उसे पुलिस तक जाने को मजबूर कर दिया। उसने अदालत में बताया कि कैमरे में महिलाओं की 36146 तस्वीरें और 62 वीडियो फुटेज थीं।

 

डॉक्टर ने अदालत के सामने कबूल किया कि वह अपने इस कदम के लिए बेहद शर्मिंदा है। मामले की सुनवाई चल रही है।

Previous articleयूआईटी ने निकाली लॉटरी, सिंधी समाज के लोगों को मिले प्लॉट
Next articleडा. व्यास को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here