पैंथर के हलक में हाथ डालकर वृद्ध ने बचाई जान, चेहरे और हाथ पर आई खरोंच

Date:

7796_1उदयपुर. जावर माइंस के पास देवपुरा पंचायत के माताजी का खेड़ा में बुधवार सुबह पैंथर ने घर के बाहर सो रहे वृद्ध पर हमला कर दिया। वृद्ध ने पैंथर के मुंह में हाथ डाल दिया। हड़बड़ाए पैंथर ने वृद्ध के चेहरे और हाथ को नोच लिया। वृद्ध को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया
गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक घटना सुबह पांच बजे की है। माताजी का खेड़ा में कालू जी (65) पुत्र पूना मीणा घर के बाहर खाट पर सो रहा था। एकाएक पैंथर ने हमला कर दिया। उसने चेहरे पर दांत गड़ाने की कोशिश की, लेकिन कालू जी ने एक हाथ उसके गले तक उतार दिया। इससे पैंथर हड़बड़ा गया। जद्दोजहद में उसने पंजे चलाए। उसने कालू जी का चेहरा और हाथ नोच लिया। पैंथर को जैसे-तैसे दूर झटक कर बुजुर्ग ने शोर मचा दिया। इस पर घर वाले तुरंत बाहर आ गए। भीड़ से सहमा पैंथर जंगल की ओर भाग निकला। इधर, परिजन कालू जी को करीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उदयपुर रेफर कर दिया गया।
बढ़ रहा है पैंथर का आतंक
क्षेत्रवासी किशन मीणा ने बताया कि क्षेत्र में पैंथर का आतंक दिनोंदिन बढ़ रहा है। तीन महीने पहले भी पैंथर ने आठ साल की लड़की पर हमला किया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई तथा वन विभाग को भी सूचित किया गया। बावजूद इसके भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पैंथर का खौफ इस कदर है कि शाम ढलते ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर जाता है। भीषण गर्मी में जहां लोग खुले और खेतों में सोते हैं, पैंथर के आतंक के चलते अब गर्मी में रात गुजारनी पड़ती है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Die Zukunft der Live -Händlerspiele in Online -Casinos

Live -Händlerspiele verändern die Online -Casino -Atmosphäre, indem...

Registration within the 1xbet in the few easy steps in the 2025

While you are periodically regarded as an https://massagemosasco24horas.com.br/2025/10/21/%e0%b8%a7%e0%b8%ad%e0%b8%a5%e0%b9%80%e0%b8%a5%e0%b8%a2%e0%b9%8c%e0%b8%9a%e0%b8%ad%e0%b8%a5%e0%b8%97%e0%b8%b1%e0%b9%88%e0%b8%a7%e0%b9%82%e0%b8%a5%e0%b8%81%e0%b9%80%e0%b8%9b%e0%b9%87%e0%b8%99%e0%b8%9e/ additional...

Топ казино онлайн ✅ Рейтинг лучших 10 казино для...

Топ казино онлайн ✅ Рейтинг лучших 10 казино для...