एक शाम काका के नाम

Date:

उदयपुर , रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के तहत इंटरनेशनल फैलोशिप ऑफ रोटेरियन म्यूजिशियन (आई.एफ.आर.एम.) डिस्ट्रीक्ट 3050 व हॉरमनी म्यूजिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 24 नवम्बर 2012 को ऐश्वर्या महाविद्यालय प्रांगण में आजाद अनुरंजनी श्रृंखला का पहला “एक शाम काका के नाम” संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब उदयपुर के रोटे. रमेश गर्ग होंगे।

इंटरनेशनल फैलोशिप ऑफ रोटेरियन म्यूजिशियन (आई.एफ.आर.एम.) डिस्ट्रीक्ट 3050 की अध्यक्ष रोटे. डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि रोटरी इंटरनेषनल द्वारा डिस्ट्रीक्ट 3050 में इंटरनेशनल फैलोशिप ऑफ रोटेरियन म्यूजिशियन (आई.एफ.आर.एम.) के पहले क्लब की शुरूआत 2011 में यहां की गई है। रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा संगीत को बढ़ावा देने के लिए आई.एफ.आर.एम. की स्थापना की गई जिसमें रोटेरियन, रोटरेक्ट व इनरव्हील क्लब के सदस्य इसके सदस्य बन सकते है। इसका मुख्य उद्धेष्य सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए सामाजिक विकास करना है। इंटरनेशनल फैलोशिप ऑफ रोटेरियन म्यूजिशियन (आई.एफ.आर.एम.) डिस्ट्रीक्ट 3050 के तहत अभी लगभग 35 सदस्य है जिसमें वृद्धि निरन्तर जारी है।

हॉरमनी म्यूजिक क्लब की समन्वयक श्रीमती शालिनी भटनागर ने बताया कि सुपरस्टार राजेश खन्ना की याद में “एक शाम काका के नाम” संगीतमय कार्यक्रम क्लब तथा इंटरनेशनल फैलोशिप ऑफ रोटेरियन म्यूजिशियन (आई.एफ.आर.एम.) डिस्ट्रीक्ट 3050 के सदस्यों द्वारा सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्मों के सुपरहिट गानों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। आजाद अनुरंजनी श्रृंखला के तहत हर माह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Kometa онлайн казино в России.1646

Kometa онлайн казино в России ...

Gioco Plinko nei casin online italiani.1009

Gioco Plinko nei casinò online italiani ...

Scompiglio Online AAMS ADM Lista dei Migliori Siti per Permesso

Suo cosicché perché dovrai abitare tu per disporre ad...

онлайн – Gama Casino Online – обзор 2025.2096

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - обзор...