9525_nagar-parishad-123उदयपुर. नगर परिषद उदयपुर को नगर निगम बनाने की घोषणा का आदेश सोमवार को जयपुर से उदयपुर पहुंच गया। निगम के आयुक्त सत्यनारायण आचार्य ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेश सोमवार को उन्हें मिल गया।

आयुक्त ने बताया कि लिखित आदेश आते ही परिषद ने निगम के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। अब जो भी कागजी कार्यवाही होगी वह भी निगम के रूप में होगी। सभी शाखाओं को निर्देश दे दिए गए है कि उनके यहां से जो भी पत्राचार हो उस पर निगम लिखा जाए।

गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में उदयपुर नगर परिषद को नगर निगम बनाने की घोषणा की थी। उदयपुर के लोग लंबे समय से नगर परिषद को निगम बनाने की मांग कर रहे थे।

निगम का दर्जा मिलने से अब विकास की गति और तेज हो सकेगी। केंद्र की योजनाओं का शहर को लाभ मिल सकेगा। निगम में आवश्यक स्टाफ की भी नियुक्ति होने से जनता से जुड़े काम और तेजी से हो सकेंगे।

Previous articleअप्रैल फूल: पांच धमाकेदार गच्चे…
Next articleबिग बी-किंगखान को भी पानी पिला देगा राज-शिल्पा का यह आलीशान बंगला
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here