पोस्ट न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन चित्तौड़गढ़ के पास हाइवे पर एक सड़क हादसे में घायल हो गयी। सूत्रों के अनुसार कार में सवार एक गार्ड की मौत हो गयी है। वही दो अन्य महिलाएं भी घायल हो गयी है। जसोदा बेन की हालत ठीक है।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन बारां के अटरू में एक विवाह समारोह में शामिल होने गईं हुईं थी। समारोह में शिरकत करने के बाद वे अहमदाबाद की ओर लौट रही थी। इसी दौरान हाइवे पर ये हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बेंगु के पास काटूंदा मोड़ पर आगे चल रहे एक ट्रोले ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसकी वजह से पीछे चल रही जसोदा बेन की इनोवा ट्रोले में घुस गयी। कार में जसोदा बेन के साथ अन्य लोग भी शामिल थे। जानकारी मिली है कि कार में सवार एक गार्ड की मौत हो गयी है। जसोदा बेन स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है जहाँ उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

Previous articleपति कमरे में घुसते ही करता है नागिन डांस – परेशान पत्नी ने की महिला आयोग से शिकायत।
Next articleउदयपुर – गोगुन्दा प्रधान की गिरफ्तारी माहि होने पर गुस्साए विकास अधिकारियों, ग्राम सचिवों, का बहिष्कार जारी .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here