9319_3rd 9308_1stउदयपुर। दीपावली आने में एक दिन शेष है, लेकिन लगता है कि शहरवासियों ने माता लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। तभी तो सारा शहर रंग-बिरंगे रोशनी से सजा नजर आ रहा है।

 

दीपोत्सव से एक दिन पहले लेकसिटी पूरी तरह सजकर तैयार हो गया। एक तरफ जहां शहरवासी धनतेरस की खरीदारी करने में व्यस्त थे तो वहीं दूसरी ओर शहर के मंदिरों को सजाने का काम भी अपने अंतिम चरण में था। गृहणियों ने भी दीपावली से पहले माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर को परंपरागत तरीके से सजाया। घर के मुख्य द्वार के आगे फूलों की माला सजाकर उसके चारों ओर दीप जलाए।

 

धनतेरस के दिन शहर के प्रमुख बाजार इस तरह से सजे थे मानो वे किसी के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इसी तरह सभी प्रमुख मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई। प्रथम पूज्य बोहरा गणेश जी मंदिर को रोशनी से जगमगा दिया गया। ऐसा लग रहा था जैसे मंदिर के साथ ही साथ पूरा शहर रोशनी से नहा रहा हो।

 

कारोबारी विशेषज्ञों की मानें तो प्रदेशभर में करीब 2 हजार करोड़ रु. तथा जयपुर में करीब 675 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। इलेक्ट्रॉनिक आइटम की बिक्री प्रदेश में 100 करोड़ रु. तक रही।

 

Previous articleदीपावली स्नेहमिलन में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित
Next articleरूप चौदस पर बाज़ारो का निखरा रूप , महिलाओं ने भी अपने रूप को संवारा
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here