3570_sehiदेवगढ़ (राजसमंद).आंजनागढ़ के कोयड़ क्षेत्र में गुरुवार रात कांटेदार जीव सेही से हुई लड़ाई में तीन साल के पैंथर की मौत हो गई। पैंथर का पोस्टमार्टम करने वाले लसानी के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि सेही का कांटा नर पैंथर के दिल में लगने से उसकी मौत हुई।

 

सूत्रों ने बताया कि बीती रात साढ़े आठ बजे नर पैंथर उस गुफा में घुस गया, जहां सेही का समूह रहता है। इस समूह ने पैंथर पर हमला कर दिया। इस संघर्ष में पैंथर के शरीर में जगह-जगह सेही के कांटे घुस गए।

 

पास ही स्थित एक रिसोर्ट के चौकीदार बद्रीलाल ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे तक पैंथर के गुर्राने की आवाज आ रही थी। वन विभाग की टीम पहुंची तो पैंथर का एक पैर बुरी तरह जख्मी था। यह पैंथर 7 फीट लंबा था। बाद में तहसीलदार की मौजूदगी में पैंथर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

अकल्पनीय घटना

 

उदयपुर उप वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि सेही के हमले से पैंथर के जख्मी होने की घटनाएं तो पहले भी हुई है, लेकिन मौत का यह अकल्पनीय मामला है।

Previous articleकलर्स पर 18 मार्च से नया काल्पनिक धारावाहिक गुरबाणी
Next articleदिल से उठी आवाज : मदद के जज्बे ने बदल दिया जिंदगी का मकसद
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here