उदयपुर शहर में बेरहमी से हुई हत्या – पत्थर दिल भी दहल उठे

Date:

 

उदयपुर। जाने इस शहर को क्या हो गया है। इस शहर में रहने वाले क्या समझे खुद को सुरक्षित या फिर एक बाड़े में बंधे भेड़ बकरी कि उनके साथ कभी भी कहीं भी कोई भी घटना घाट सकती है। हर रोज़ चोरी हो रही है। हर रोज़ कही ना कही गुंडागर्दी की खबरें सुनाने को आती है। हत्याओं का तो जैसे दौर चल गया है। मंगलवार को सुखेर थाना क्षेत्र में शहर के ही रहने वाले एक युवक की इतनी बेरहमी से हत्या की गयी कि देखने वाले अच्छे अच्छे के दिल दहल गए।
जानकारी के अनुसार एक युवक की किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी। युवक का शव होटल भैरव गढ़ के निकट निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला है। युवक की पहचान छोटी भोईवाड़ा निवासी विनोद माली के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त की है।
पुलिस ने बताया कि छोटी भोईवाड़ा निवासी विनोद माली का शव सुबह मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला। सुबह यहां से गुजरने वाले लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर शव की जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने ही शव की शिनाख्त भी की।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद ही मौत के कारणों का सुराग लग पाएगा। फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ जारी है। मौके पर कई जगह खून भी बिखरा हुआ मिला है। चेहरा पत्थरों से मार कर पूरा बिखेर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Viking Runecraft: Apocalypse Position Trial

ContentPreferred profilesPosition FeaturesViking Runecraft Local casino Boni und auch...

Bônus Sem Armazém Top slot Book of Sun Sites com Bônus Acessível em 2025

ContentRodadas Dado 100 Sem Depósito - slot Book of...

Spielautomaten für nüsse spielen Kostenloses Slot Spiel Keine Einzahlung exklusive Anmeldung 2025

ContentEinen Grand Jester Slot qua echtem Verwendung zum besten...