7870_22_4बासनी थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर में रहने वाली एक महिला ने रविवार को अपने पति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी नाबालिग बेटी का सौतेला पिता है। बासनी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की है। आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है।
उस पर लूट, चोरी, चेन स्नैचिंग व घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने के संगीन आरोप लग चुके है और हाल ही में प्रतापनगर पुलिस ने रविवार को उसे चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। अब बासनी पुलिस उसे प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर दुष्कर्म के मामले में पूछताछ करेगी।
मां ने खोले राज
बासनी पुलिस के अनुसार नाबालिग की मां ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि उसने करीब 11 साल पहले महेंद्र पुत्र सुखराम वाल्मीकि से दूसरी शादी की थी। उसके पहले पति से उसे एक पुत्री व दूसरे पति महेंद्र से दो पुत्रियां व एक बेटा हैं। करीब एक माह पहले महेंद्र ने अपनी 11 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया था। इसका विरोध करने पर उसने मेरे व मेरी पुत्री के साथ मारपीट भी की।
पति-पत्नी दोनों की दूसरी शादीत्न आरोपी महेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर प्रार्थी महिला से दूसरी शादी की थी। वहीं महिला ने भी अपने पहले पति को छोड़ चुकी है। आरोपी जिस मकान में रहता है उसे भी उसने फर्जी नाम से किराए पर ले रखा है। महेंद्र वाल्मीकि को रविवार को प्रतापनगर पुलिस ने कमला नेहरू नगर में एक महिला के गले से सोने की चेन लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।

साथी कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप
मंडोर थाना क्षेत्र में मिड डे मिल का खाना बनाने वाली कंपनी में हेल्पर का काम करने वाली एक महिला ने सोमवार को अपने साथी कर्मचारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मंडोर थानाधिकारी किशोर सिंह ने बताया कि किशोरबाग रहने वाली विवाहिता ने सोमवार को पुलिस में रिपोर्ट दी कि निंबानिमड़ी में स्थित अक्षयपात्र फाउंडेशन में मिड डे मिल का खाना बनाया जाता है। यहां वो हेल्पर का काम करती है।

रविवार सुबह उसके साथी कर्मचारी मध्यप्रदेश के लाडपुरा निवासी जितेंद्र जाटव ने उसे फोन कर बताया कि उसे मैनेजर ऑफिस में बुला रहे हैं। फाउंडेशन के ऑफिस पहुंचने पर उसने मुझे चाय में नशीला पदार्थ खिला रात भर बंधक बना दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह मेरे पति और अन्य लोगों ने मुझे मौके से छुड़ाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

Previous articleट्रैक्टर ने ली तीन की जान
Next articleबस्ती की पंचायत करेगी फैसला, बच्चे का पिता कौन?
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here