गन्ना बदलेगा किसानों की तकदीर

Date:

20160217_103915अब पेट्रोल में मिश्रित होगा गन्ना से प्राप्त इथिनोल
उदयपुर. देश के गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों की तकदीर बदलने वाली है। सरकार ने पेट्रोल में 10 प्रतिशत गन्ना से उत्पादित इथिनोल को मिलाने के आदेश जारी किए हैं और यही आदेश किसानों के लिए कारगर सिद्ध होंगे। यह जानकारी बुधवार को सर्किट हाउस में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। तोमर ने कहा कि इथिनोल का मूल्य 48 रूपये तय किया जा चुका है। इससे गन्ना की मांग में अचानक तेजी आएगी। उन्होंने वायदा कारोबार को महंगाई का प्रमुख कारण बताया और कहा कि हमने सरकार से इसे खत्म करने की मांग की है। किसानों को अपने उत्पादन का पूरा दाम मिले इसके लिए केन्द्र सरकार देशभर की 550 मंडियों को जोड़ रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और बजट भी आवंटित किया गया है। तोमर ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछले 15 वर्षों में लाखों किसानों ने आत्महत्या की। वर्ष 2005 से 2012 तक तीन करोड़ 70 लाख किसान खेती छोड़ चुके थे। अब किसानों को कृषि से जोड़ने के लिए मोदी सरकार ने कई कारगर कदम उठाए हैं। उसमें खेत आधारित फसल बीमा योजना भी एक है। सरकार ने ग्राम सभा को यूनिट माना है और खेती से पहले व खेती के बाद प्री स्वेलिंग और पोस्ट हार्वेस्टिंग को भी फसल बीमा योजना में सम्मिलित किया है। देश में आज भी खेती वाली 65 प्रतिशत भूमि पर कृषि के पूरे साधन उपलब्ध नहीं है। साधन मुहैया कराने के लिए और कृषि सिंचाई योजना के लिए 5500 करोड़ की व्यवस्था पंचवर्षीय योजना में की गई है। इसका फण्ड भी जारी हो गया है।
अध्यक्ष तोमर ने वार्ता के दौरान किसानों के लिए अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश भर में किसानों को खेती के लिए स्वाइल हैल्थ कार्ड जारी किये जा रहे है। यह कार्ड मार्च 2016 तक 5 करोड़ किसानों तक पहुंच जाएंगे। आगामी तीन वर्षों में 14 करोड़ किसानों को कार्ड उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। इससे खेती में खाद के दुरूपयोग पर रोक लगेगी और यूरिया पर अनावश्यक दबाव खत्म होगा। यूरिया के भंडारण की भी उचित व्यवस्था की जा रही है।
तोमर ने कहा कि कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों में उत्साह का संचार करने के लिए आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में चार बड़ी किसान रैलियां होने वाली है। यह रैलियां मध्यप्रदेश के सीहोर, ओडिसा के बड़घर, कर्नाटक के बेलगांव और उत्तरप्रदेश के बरेली में आयोजित होगी।
इससे पूर्व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयसिंह तोमर का भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तनवीर सिंह कृष्णावत, भाजपा नेता अशोक सिंह मेतवाला, नेता दिनेश शर्मा सहित कई भाजपा के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनका स्वागत किया।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Login

Win Diggers Casino has actually simply presented a boosted...

Win Diggers Online Casino Frequently Asked Questions: Ultimate Overview for UK Players

Invite to Win Diggers Gambling establishment, a preferred on-line...

YouTube: The World’s Leading Video Platform

YouTube is the largest video-sharing platform in the world,...

Reasons to Pick Victory Diggers Gambling Enterprise?

Easy navigation, numerous coupons and a big choice of...