bhkti sharmaउदयपुर | बर्फीले तापमान में 1.4 मील की 52 मिनट में तैर कर विष्व चैम्पियन का एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली उदयपुर की भक्ति शर्मा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्व जताते हुए विश्व कीर्तिमान की शुभकामनाएं दी है |
जलपरी के नाम से ख्याति प्राप्त करने वाली उदयपुर की भक्ति शर्मा द्वारा अंटार्कटिका महासागर में एक डिग्री तापमान में 1.4 मील की दूरी 52 मिनट में पूर्ण करने का कीर्तिमान स्थापित करने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि “हमें भक्ति शर्मा की इस महान उपलब्धि पर हमे गर्व है, और मै उसकी इस उपलब्धि बहुत शुभकामनाएं देता हु” |
गौरतलब है कि भक्ति शर्मा ने १० जनवरी को अंटार्कटिका महासागर में एक डिग्री तापमान में 1.4 मील की दूरी 52 मिनट में पूर्ण करने वाली सबसे कम उम्र की विष्व में पहली और एशिया की पहली लड़की होने का गौरव हासिल हो गया है। इसी खिताब के साथ भक्ति शर्मा दुनिया के सभी 5 महासागरों की विजेता घोषित हो गयी है। हिन्दुस्तान जिंक ने भक्ति शर्मा को इस विष्व रिकॉर्ड को बनाने के लिए प्रायोजित किया था तथा साथ ही सालभर के लिए अनुबंधित भी किया हैं | भक्ति शर्मा विश्व कीर्तिमान बनाने के बाद २२ जनवरी को उदयपुर लौटेगी |

4  Twitter

Previous articleनेता, ब्यूरोक्रेट् और सक्षम लोग देशहित में भी नहीं छोड़ रहे गैस सब्सिडी
Next articleएक बच्चे की पैदाइश के दो माह बाद ही दूसरा बच्चा!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here