छलकता हुआ फतहसागर पूरी दुनिया लाइव देखेगी

Date:

fatah sagarउदयपुर | जिला कलेक्टर ने नयी सोच और तकनीकी के जरिये छलकते फतहसागर को पूरी दुनिया को लाइव दिखाने का मानस बनाया है | और फतहसागर के ओवरफ्लो गेट पे चार सी सी कैमरे लगा कर उनको लाइव उदयपुर की आधिकारिक वेबसाइट से जोड़ा गया है | जिससे छलकते फतहसागर के फुटेज पूरी दुनिया एक क्लिक पर देखेगी |
उदयपुर शहर राजस्थान का मुख्य पर्यटन शहर है, और पर्यटन क्षेत्र में दुनिया में अपना अलग स्थान रखता है | इस शहर और शहर वासियों की जान कही जाने वाली विश्व प्रसिद्द झील फतहसागर सबके आकर्षण का केंद्र है | उदयपुर वासी ही नहीं मेवाड़ बल्कि पुरे राजस्थान के लोगों को फतहसागर के छलकने का इंतज़ार होता है | और बारिश के दिनों में हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल होता है, फतहसागर कब छलकेगा शहर से बाहर बेस लोग फतहसागर के छलकने की एक एक पल की जानकारी एफबी वात्सप्प मेसेज के जरिये लेते रहते है | शहर वासियों और मेवाड़ वासियों की इस उत्सुकता को समझते हुए जिला कलेक्टर आशुतोष पेढणेकर ने छलकते फतहसागर को लाइव दिखाने के लिए ओवर फ्लो गेट पर चार सीसी कैमरे लगाये है | जिसको सर्वर से जोड़ कर वेबसाइट पर फुटेज दिखाए जायेगें | कैमरों में हाइ रेज्यूलूशन के साथ ऑटो ज़ूम और टेली की तकनीकी है, जो हाई क्वालिटी फुटेज केप्चर करेगें |
नेट पर सबसे अधिक देखा जाता है एफएस : फतहसागर छलकने के करीब है और इसकी तस्वीरें एफबी वॉट्सएप्प पर वायरल हो रही है | एफएस को उदयपुर वासी हर एंगल से क्लिक कर के नेट पर डाल रहे है | उदयपुर से सम्बन्ध रखने वाले हर व्यक्ति अपने परिजनों को कॉल मेसेज में एक ही बात पूछता है एफएस छलका क्या ? उदयपुर से संचालित होने वाली वेब साइटों पर सबसे अधिक हिट्स फतहसागर की खबरों और उसके फोटो पर आते है | फतहसागर को छलकने में बस कुछ घंटे बाकी है अभी फतहसागर का लेवल १२ फिट से ऊपर होगया है और १३ फिट पर एफएस चालक जाएगा | उम्मीद जताई जारही है कल तक फतहसागर चालक जाएगा | फतहसागर को छलकता देखजाने के लिए पूरा शहर उमड़ पढ़ता है सुबह से देर रात तक लोगों का जमावड़ा ओवर फ्लो गेट पर लगा रहता है |

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Embrace Effortless Gaming Fund Your Play & Win Big with pay by mobile casino Convenience.

Embrace Effortless Gaming: Fund Your Play & Win Big...

Onlyfans Porn Ban Sex Workers

It was porn shower curtain because black les porn...

Kometa онлайн казино в России.1646

Kometa онлайн казино в России ...

Gioco Plinko nei casin online italiani.1009

Gioco Plinko nei casinò online italiani ...