उदयपुर में भाजपा नेताओं का जमावड़ा – शादी समारोह में शिरकत करने आरहे है .

Date:

l_lalkrishna-advani l_lalkrishna-advani-and-nitin-gadkariउदयपुर. भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को उदयपुर में होंगे। इनके अलावा भी शहर में कई नेताओं का जमावड़ा रहेगा। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था व प्रबंध चाक-चौबंद हैं। गौरतलब है कि ये नेता शहर में एक निजी विवाह समारोह में भाग लेंगे।

उदयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आडवाणी निजी यात्रा पर यहां आ रहे हैं। वे विमान से सुबह 11.30 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके साथ पुत्री प्रतिभा आडवाणी व सचिव दीपक चोपड़ा भी आएंगे। निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आडवाणी रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। 15 अक्टूबर को सुबह 11.50 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रताप गौरव केंद्र का  अवलोकन करेंगे गडकरी

वहीं,  सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी शुक्रवार 14 अक्टूबर को सुबह 5.30 बजे विशेष वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे 5.45 बजे शहर के टाइगर हिल स्थित प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचकर वहां अवलोकन करेंगे। गडकरी शाम 6.15 बजे होटल लीला पहुंचकर वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे इसी दिन रात्रि 9 बजे विशेष वायुयान से नागपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वहीं, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग मंत्री  किरण माहेश्वरी शुक्रवार 14 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे राजकीय वाहन से उदयपुर पहुंचेगी। वे रविवार 16 अक्टूबर की सुबह 8 बजे राजसमंद के लिए प्रस्थान करेंगी।

चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ 15 को शहर में

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आयुर्वेद ईएसआई एवं संसदीय मामलात विभाग मंत्री राजेन्द्र राठौड़ शनिवार को रात 8.30 बजे राजकीय वाहन से उदयपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम उदयपुर में कर अगले दिन रविवार  को सुबह 9.45 बजे वायुयान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Elementium Spin16 Position Game 50 free spins no deposit fruitland play Online the real deal Money

ArticlesGambling Low payants en compagnie de Server à sous...

Crime Scene Slot Game Bericht & Free Spins city of gold Slot Free Spins Bonus

ContentPerish Symbole ferner Funktionen hat Crime Scene?: city of...

Μονό-deck black-jack μέσα στο Λας Βέγκας καζίνο

ΙστολόγιαΑπλές συμβουλές για να συμμετάσχετε και να παίξετε στο...