9649_98उदयपुर. सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 347 वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को शहर के गुरुद्वारों में विविध आयोजन होंगे। हजारों श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेकने गुरुद्वारों में पहुंचेंगे। गुरुद्वारों में सुबह से दीवान सजेंगे, जिनका दौर रात तक चलेगा। रागी जत्थों के शबद कीर्तन सुनने के लिए रात को भी श्रद्धालुओं की मौजूदगी रहेगी। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारों में सजावट की गई है।

गुरुद्वारा सचखंड दरबार
सिख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सचखंड दरबार के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह रोबिन ने बताया कि यहां सुबह 7.30 बजे अखंड पाठ समापन के बाद निशान साहब का चोला बदला जाएगा। हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर वाले भाई साहब सिमरनजीत सिंह के जत्थे द्वारा शबद कीर्तन होगा। दोपहर दो बजे दीवान समाप्ति के बाद लंगर होगा। शाम को दीवान में भी श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Previous articleकेजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के 800 कर्मियों को किया इधर-उधर
Next articleसलमान सामाजिक मुद्दों पर टीवी शो की मेजबानी करेंगे
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here