20140110_115539-300x172उदयपुर। गोवर्धनविलास क्षेत्र के रामसिंहजी की बाड़ी निवासी एक महिला ने गुरुवार शाम को उसके घर पर फांसी को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के रामङ्क्षसहजी की बाड़ी निवासी कमला (२८) पत्नी पुखराज ब्राह्मण ने गुरुवार शाम को उसके घर पर अज्ञात कारणों के चलाते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुखराज ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी लगभग दस साल पहले प्रतापनगर निवासी कमला के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे भी है। पुखराज गुरुवार शाम को किसी काम से बाहर गया था, जब वापस लौटा, तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे में लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पीहर पक्ष को सूचना दी गई। आज सुबह एमबी अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर पहुंचे पीहर पक्ष के लोगों ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleएनएसएस छात्रों ने किया श्रमदान
Next articleदो बहनों ने सरे राह फूंक दिए 17 लाख
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here