अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम में अमेरिकन और उदयपुर के डांसरों ने मचाई धूम

Date:

dance-group-1-1उदयपुर। शक्ति केरावन प्रोजेक्ट के तहत रोटरी क्लब उदयपुर, द वेनावर केरावन तथा उदयुर शक्ति वर्कर्स के संयुक्त तत्वावधान में कल रोटरी बजाज भवन में अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत का धड़कन रोक देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अमेरीका के वेनावर केरावन तथा उदयपुर शक्ति ग्रुप के सदस्यों ने नृत्य व संगीत की प्रस्तुति देकर माहौल में समां बंाध दिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के डांसर्स एवं म्यूजिशियन ने एकत्रित होकर यहंा पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत 1925 में रूथ सेंट डेनिस द्वारा कोरियोग्राफ किए गए बकावली नॉच डांस को लिविया वेनावर की शानदार प्रस्तुति से हुई। इसके बाद दी वेनावर केरावन के संगीत पर भारतीय शक्ति ग्लोबल डांसर्स ने ब्राजील के मकूलेले नृत्य की संगीतमय प्रस्तुति देकर तालियां बाटौरी, इसी ग्रप ने बिल वेनावर, जोयल हन्ना, मिरांडा टेन ब्रोके तथा लिविया वेनावर के संगीत पर बल्गारिया के कोपानिस्टा तथा यमन व इजरायल के डांस इविनिंग ऑफ रोज गीत पर नृत्य की प्रस्तुति, बिल वेनावर के संगीत पर इजरायल के निगन अतिक तथा अमेरीका के बिक एप्पल स्वींग डांस पर मधु सरीन शक्ति ग्लोबल डांसर्स ग्रुप ने, पूर्वी शक्ति ग्लोबल डांसर्स ने अमेरीका के साल्टी डोग राग तथा ब्राजील के सांबा डांस पर, वेनावर, केरावन ग्रुप ने फिलिपिन्स सालिप भरत वर्मा के हार्टबिट्र्स ने बॉलीवुड के हिप होप डांस, भरत वर्मा एवं सदस्यों ने दक्षिणी अफ्रिका का डांस, जोयल हेना ने आयरलैंड के आइरिस ड्रम एण्ड डांस, दी वेनावर केरावन ग्रुप ने हंगामान्स रीयल डांस, शक्ति ग्लोबल डांसर्स ने ब्रेक दी चेन डांस पर ‘आइराइज माई आम्र्स टू द स्काई…Ó आदि प्रस्तुतियां दी गई।
वेनवर केरावन ग्रुप के संस्थापक निदेशक बिल व लिविया वेनावर जोयल हेना ने ड्रम, बेंजो, ढोलक सहित अनेक म्यूजिक सिस्टम पर फॉक संगीत के जरिये विभिन्न देशों कला एवं संस्कृति से परिचय कराया। शक्ति ग्लोबल डांसर्स की रीटा दीक्षित कुबिएक ने बताया कि शक्ति केरावन एक प्रोजेक्ट है, जिसके जरीये यह संस्था भारत से विलुप्त होती जा रही संगीत की कला एवं संस्कति को बचाने के लिए विद्यलय एवं कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों को संगीत एंव नृत्य की शिक्षा दे रही है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Greatest Real money Online casinos 2025 Upgraded Number

You might’t get off the fresh betting conditions; you...

A Beginner’s Guide: Slottica Jak Usunąć Konto Szybko

A Beginner's Guide: Slottica Jak Usunąć Konto SzybkoWiele osób...

Slottica Jak Wyplacic: Jak Uniknąć Opóźnień

Slottica Jak Wyplacic: Jak Uniknąć OpóźnieńWydobywanie wygranych z kasyna...