चौदह जोडे बंधे परिणय सूत्र में

Date:

u27janph-4बेटी बचाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का आठवां वचन दिलाया
श्री महावीर युवा मंच संस्थान की ओर से सकल जैन समाज का सामूहिक विवाह
उदयपुर, श्री महावीर युवा मंच संस्थान एवं सामूहिक विवाह समारोह समिति के संयुत्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर रविवार को सकल जैन समाज का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। जिसमें चौदह जोडों ने बेटी बचाओ तथा कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने के संकल्प किया इसमें करीब दस हजार लोगों ने शिरकत की जो इसके साक्षी बने।
विवाह समारोह समिति के अनुसार शनिवार शाम तक रामचंद्र चम्पालाल धर्मशाला में सभी बारातें पहुंच चुकी थीं। वहां गीत संगीत के साथ विवाह से पूर्व की सभी रस्में निभाई गई। रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद दूल्हा-दुल्हनों को नगर निगम प्रांगण स्थित टाउनहॉल पहुंचाया गया। दूल्हा-दुल्हनों के परिजन भी वहां पहुंचे जहां से ९.३० बजे सामूहिक बारात रवाना हुई। बारात की अगुवाई सुसज्जित हाथी कर रहा था। इसके पीछे ऊंटगाडी में शहनाई वादक शगुन की धुन बजा रहे थे। उनके पीछे घोडों पर सुसज्जित दूल्हे बैठे थे और दुल्हनें बग्घियों में सवार थीं। दूल्हों के पीछे बैण्ड बाजे वैवाहिक गीत गाते-बजाते चल रहे थे। उनके पीछे महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थीं। बारात के बापू बाजार, u27janph-3

u27janph-2देहलीगेट, शास्त्री सर्किल होते हुए भूपालपुरा ग्राउंड पर पहुंचने वहां सामूहिक तोरण हुआ।
दूल्हों के स्टेज पर पहुंचने पर दुल्हनों के परिजनों ने दूल्हों की आरती की और सामूहिक वरमाला की रस्म हुई। दूसरी ओर स्नेहभोज शुरू हुआ। सादगी भरे सीमित व्यंजनों में करीब दस हजार लोगों ने स्नेहभोज का आनंद लिया। दूल्हा-दुल्हनों एवं वीआईपी लोगों के लिए भीड-भाड से बचने के लिए अलग ब्लॉक की व्यवस्था की गई थी।
शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाणिग्रहण संस्कार की रस्म शुरू हुई। पाणिग्रहण में सात वचनों के बाद बेटी बचाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने के रूप में आठवां वचन दिलाया गया। विवाह की रस्म संपन्न होने पर नव दंपत्तियों को महिला प्रकोष्ठ द्वारा बाबुल की दुआएं लेती जा गीत गाकर विदाई दी। यहां से रामचंद्र चम्पालाल धर्मशाला पहुंचने पर दूल्हा-दुल्हनों को विभिन्न श्रेष्ठीजनों से प्राप्त १०१ उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने नवदंपत्तियों को आशीर्वचन प्रदान किया।
अलंकरण समारोह : इसके बाद हुए वर्ष २०१४ का अलंकरण समारोह में स्थानकवासी जैन कान्प्रें*स के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष केसरीमल बुरड को समाज भूषण अलंकरण, मुंबई मूल निवासी मचींद के समाजसेवी भंवरलाल टोकरचंद पालरेचा को समाज गौरव अलंकरण, बोराव (बेगूं) के भगवतीलाल जैन (मोहीवाल) को समाज निधि अलंकरण, गुजरात के जीव दया संस्थान के अध्यक्ष हुकमीचंद कोठारी को समाज विभूति अलंकरण से सम्मानित किया गया। युवाओं में मुंबई मूल निवासी फलीचडा के नेमीचंद सुंदरलाल धाकड को युवा गौरव अलंकरण तथा मुंबई मूल निवासी गिलूण्ड गुणवंत कुमार सोहनलाल खेरोदिया को युवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। समारोह में आए अतिथियों के हाथों सम्मानस्वरूप इन्हें माल्यार्पण, उपरणा, शॉल ओढाई गई। साथ ही उपरणा ओढाकर स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
कार्यकारिणी : वर्ष २०१४-१६ के लिए घोषित कार्यकारिणी में लोकेश कोठारी अध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश चोरडिया एवं संजय खाब्या उपाध्यक्ष, चन्द्रशेखर चित्तौडा महामंत्री एवं नितिन लोढा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को फत्तावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Geweldig Wild Gokkast Online Voor Performen, Review & Verwittiging

InhoudWatje bestaan het Bedrijfstop 5 Voor gokkasten?Gamble FeaturVinnig online...

Feathered Frenzy Real-Date Betway free spins no deposit casinos Analytics, RTP & SRP

ContentBetway free spins no deposit casinos: Standard Local casino...

Engels Casino’s 2025 Aantreffen gij liefste offlin gokhal Engeland

VolumeHoe opnemen we de uitgelezene goksites vanuit Nederlan?BET365 (beste...