DSC_0250 (1) एक और (गणतन्त्र दिवस) चला गया, और भारत सरकार द्वारा 2 पद्म विभूषण, 24 पद्म भूषण और 101 पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा की गई। देश के इन सभी सम्मान जनक व्यक्तित्व को हमारी बधाई।
विज्ञान, इन्जिनियरिगं, योगा, चित्रकला, शास्त्रीय गायन, गहटम कलाकार, सिनेमा, सार्वजनिक कार्य, साहित्य शिक्षा, बैडमिन्टन, टेनिस, सिविल सेवा, चिकित्सा, थिएटर कला, वाध संगीत, फिल्म, मुर्तिकला, मणीपुरी नृत्य, तबला वादक, कथक संगीत वादन, ओडीशी नृत्य, एनिमेशन फिल्म, सैन्ड आर्ट्रिस्ट, फैशन डिजायनिग, मोहिनी आट्टम कला, प्रदर्शन कला, स्क्रिप्ट राईटिगं, सामाजिक कार्य, व्यापार उघोग क्रिकेट, कब्बडी, पर्वतारोहण, व्हीलचेयर टेनिस, सिविल सेवा। लगभग 38 केटेगरी मे अर्वाड प्रदान किए गये ।हम हेयर व मेकअप आर्टिस्टो को बेहद खुशी होती है जब किसी कलाकार को सम्मान मिलता है क्योकी देश मे समस्त नागरीको के पिछे जो खडे रहते है वे ब्यूटी क्षेत्र के कलाकार ही होते है जो उन्हे स्वस्थ व सुन्दर बनाते है समाज की उत्पति व विकास के हर काल से ये सेवाए दी जा रही है इन्ही सेवाओ के परिणाम स्वरूप समाज का प्रत्येक व्यक्ति सभ्य व सामाजिक दिखाई देता है। तथा उनके रोजमर्रा की दिनचर्या मे आत्मविश्वास का संचार होता he हेयर कटीग, शैम्पू, शेविगं, मेनिक्योर, पेडिक्योर, नेल आर्ट, फैशियल, बॉडी मसाज, मेकअप, टैटू, जैसे सेवाओ के चलते शरीर स्वस्थ रहता हे और सौन्दर्य मे निखार आता है।
देश के गणतन्त्र की 65 वी वर्ष गांठ मनाई जा रही है हम देश के नागरीक है इस देश की धरती से प्रेम करते है हमे गणतन्त्र व आजादी पर गर्व होता है पर एक कलाकार की दृष्टि से सोचे तो आज तक देश ने हेयर कटीग करने वाले व मेकअप करने वाले व्यक्ति को राष्ट्रियस्तर पर सम्मान नही दिया है।
क्या ब्यूटी क्षैत्र के लोग, इस लायक ही नही है ? क्या हम एक गली व शहर मे अपना नाम बना कर, व पैसा कमा कर खुश है, ? नही। हम राष्ट्रिस्तर पर सम्मान चाहते है क्योकि हमारा कार्य सम्मान के लायक है क्योकि इस कार्य मे स्वाभिमान व ईमानदारी है, सर उठा कर हम मेहनत के साथ समाज व देश की सेवा कर रहै है। पर्दे के पीछे रह कर बॉलीवुड का नाम दुनिया मे रोशन किया है।
बस ! केवल असगंठीत होना हमारी सबसे कमजोर कडी है, और इसका दुसरा नकारात्मक पहलू अंहकार है जो हमें संगठित नही होने देता। यदि आप के दिल मे देश व समाज के प्रति प्रेम नही है, आप मे एक बाल काटने वाले व मेकअप करने वाले आम कलाकार के प्रति प्रेम नही हे तो आप कलाकार कहलाने लायक भी नही है।
आज तक हमने दूर दूर रह कर भी दुनिया मे सौर्न्द्य की मशाल को जलाए रखा है। हम एक होकर अपनी कला को विकसीत करे देश के लिए हेयर कट करे, मेकअप करे तो हम सरकार की निगाह मे आप सकते है, हम कलाकार है। किसी भी तरह के पुरस्कार के लिए भीख नही मागते है यह तो हमारा हक है। जो समुह देश को स्वस्थ व सुन्दर बनाता हे उनको पद्मश्री व पद्मभूषण एवार्ड मिलना चाहिए।

DSC_9586अशोक पालीवाल
राष्ट्रिय महासचिव: ओल इंडिया हेयर एण्ड ब्यूटी एसोसिएशन (आ.ई.बा)
अध्यक्षः हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन राजस्थान (एच.बी.ओ)

Previous articleजैन मित्र संघ के कार्यकर्ताओ ने दिया 21 यूनिट रक्तदान
Next article18 से कम आयु के विद्यार्थी मतदाता शैक्षणिक गतिविधियों से मुक्त रहेंगे
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here