8813_1डबोक. मावली रोड स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवकों ने कांच, फर्नीचर, कम्प्यूटर व अन्य सामान तोड़ दिया। लाठी और सरियों से कर्मचारियों पर हमला कर युवक फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट में 95 हजार रुपए लूटने का भी आरोप लगाया गया है।

टोल टैक्स प्लाजा कर्मचारियों की रिपोर्ट पर डबोक थानाधिकारी जितेंद्र आंचलिया मामले की जांच कर रहे हैं। वारदात की रिपोर्ट खेमली और आसना गांवों के चुन्नी लाल गमेती, चंदन गमेती, अमरीश आचार्य, दलीचंद गमेती तथा पूर्व सरपंच मोहन गमेती के खिलाफ दर्ज कराई गई है। बताया गया कि दोपहर करीब 2 बजे 20 मोटर साइकिलों पर ग्रामीण युवक पहुंचे थे। उन्होंने टोल प्लाजा पर धावा बोल दिया। टोल प्लाजा के कर्मचारी लोकेंद्र व राजू बंजारा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। बताया गया कि ईंट सप्लायर दलीचंद व उसके साथियों के साथ मंगलवार को टोल प्लाजा पर मारपीट हुई थी। उसकी रिपोर्ट टोल कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराई थी। विवाद टोल कर्मियों द्वारा दलीचंद व उसके साथियों से जबरन ईंटें मांगने को लेकर खड़ा हुआ था। मना करने पर उन्होंने भील समाज के लोगों की पिटाई कर दी थी। बताया गया कि इस विवाद में ही यह हमला हुआ।

Previous articleSKIN CARE: तुलसी का फेस पैक लगाएं, चेहरे की झुर्रियां मिटाएं
Next articleदेर रात तक धधकता रहा गूगला मगरा, बुझाने की मशक्कत चलती रही
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here