tigerRPJHONL023230920144Z11Z31 PMदिल्ली के चिडियाघर में मंगलवार दोपहर को दिलदहला देने वाली एक घटना सामने आई।

चिडियाघर में घूमने आया 12वीं का एक छात्र अचानक सफेद बाघ के बाडे मे गिर पड़ा। वह वहां से भागता तब तक बाघ वहां आ गया।

10 मिनट तक वह बाघ के सामने गिड़गिड़ाता रहा। बाघ ने तब तक कुछ नहीं किया। बताया जाता है कि इसी बीच किसी ने बाघ को पत्थर मार दिया, इस पर बाघ भड़क गया।

बाघ ने लड़के पर हमला कर दिया। उसने उसकी गर्दन दबोच ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

चिडियाघर के प्रबंधक रियाज खान ने कहा कि ऎसा लगता है कि लड़का दिवार फांद कर बाघ के बाडे में चला गया था। वे लोग उसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि वह लड़का मदद के लिए 10 से 15 मिनट तक आवाज लगाता रहा। लेकिन चिडियाघर का कोई कर्मचारी मदद के लिए नहीं आया। चिडियाघर के प्रबंधकों पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

Previous articleमहिला समृद्धि बैंक की सातवीं हिरणमगरी शाखा का उद्घाटन
Next articleलिफ्ट देकर युवती से किया गैंगरेप, चलती गाड़ी से नीचे फेंका
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here