उदयपुर, लेकसिटी में पिछले दो दिनों से शाम होने के बाद चल रही ठंडी बयार के साथ ही पारा भी लगातार गिर गया। पिछले दो दिनों मेें लेकसिटी के न्यूनतम तापमान में ९ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वहीं अधिकतम पारा भी ५ डिग्री गिरा है।
लेकसिटी में गर्मी का अहसास होने के बाद फिर से बदली मौसम की फिजा ने एक बार फिर रातें ठंडी कर दी। पिछले दो दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं रात होते ही हल्की सर्दी का अहसास होने लगता है। शहरवासी सर्दी से बचने के लिए शाम होते ही एक बार फिर ऊनी वस्त्रोंं का उपयोग करने लगे है। वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फाल्गुन के आखिरी सप्ताह में तापमान में बढोतरी एवं गिरावट होती रहती है एवं कई बार तापमान में ज्यादा गिरावट के कारण फिर से सर्दी बढ जाती है।
मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान २७.४ व न्यूनतम तापमान ८.४ डिग्री दर्ज किया गया है। कल की तुलना में आज दोनों ही तापमान में क्रमश: १ व २ डिग्री की गिरावट हुई है वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान ३२ डिग्री व न्यूनतम तापमान १७.२ डिग्री दर्ज किया गया था। दो दिनों में तापमान में क्रमश: ९ व ५ डिग्री के गिरावट हुई है।

Previous articleदुष्कर्म का मामला दर्ज
Next articleस्वाइन फ्लू से उदयपुर में मौतों का सिलसिला जारी, एक महिला की और मौत
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here