रंजिश के चलते मच्छी ठेकेदार की हत्या

Date:

IMG-20150304-WA0014रंजिश के चलते हुई हत्या, स्वीफ्ट डिजायर में आए थे हमलावर
उदयपुर। प्रतापनगर क्षेत्र की देबारी रेलवे पुलिया के पास आज दोपहर १२ बजे मच्छी ठेकेदार की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने स्वीफ्ट डिजायर कार से मच्छी ठेकेदार की कार को पहले टक्कर मारी। जब मच्छी ठेकेदार कार से उतरा, तो स्वीफ्ट डिजायर से निकले दो बदमाशों ने चाकूओं से हमला कर दिया। बदमाशों ने आठ वार किए। वारदात के बाद दोनों हमलावर वहां से स्वीफ्ट डिजायर लेकर भाग गए। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्रवासियों ने जख्मी हालत में मच्छी ठेकेदार को निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को एमबी हॉस्पीटल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
पुलिस के अनुसार खांजीपीर (किशनपोल) निवासी गफ्फार खान (४५) पुत्र हमीद खान आज सुबह अपनी अल्टो कार लेकर देबारी की तरफ से शहर की तरफ लौट रहा था। उसी दौरान देबारी रेलवे पुलिया के पास सामने से आ रही स्वीफ्ट डिजायर ने गफ्फार की कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गफ्फार जैसे ही कार से बाहर निकला, तो स्वीफ्ट डिजायर से निकले दो बदमाशों ने चाकूओं से गफ्फार पर हमला कर दिया। करीब आठ वार किए गए, जिससे गफ्फार गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद दोनों बदमाश स्वीफ्ट डिजायर लेकर भाग गए। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने निजी वाहन से गफ्फार को निजी हॉस्पीटल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची प्रतापनगर पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया है। बताया जा रहा है कि गफ्फार खान देबारी तालाब में मच्छी का ठेकेदार है, जो आज सुबह तालाब से वापस लौट रहा था, तभी यह वारदात हुई। पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर व आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवा दी गई है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Лото Аэроклуб делать в слоты а также танцевать ставки возьмите авиаспорт во Казахстане

Двухфакторная активизация во Игра Авиаклуб 37 во КЗ общедоступна...

Лото Авиаклуб должностной сайт Lotoclub, вербное и зарегистрирование

Чтобы ввезти первый депонент, заказчику потребуется осуществить во Лото...

Loto Club Забавы Онлайновый Должностной журнал Игра Аэроклуб KZ

Так же они вручат вероятие выиграть амбалистые суммы вне...

Чем обворожительна букмекерская администрация вдобавок игорный дом Игра Аэроклуб?

Лото Авиаклуб онлайновый сотрудничает из ведущими интернет- провайдерами, поэтому...